नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।

नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार ने अधिकारियों और बीएलए-2 को एसआईईआर के तहत आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और सर्वे का कार्य करेंगे।

नारनौल पंचायत भवन में आयोजित बीएलए-2 कार्यशाला में मौजूद अधिकारी एवं प्रतिभागी।

नारनौल पंचायत भवन में आयोजित बीएलए-2 कार्यशाला में मौजूद अधिकारी एवं प्रतिभागी।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा, जबकि 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा संचालित टोल-फ्री नंबर 1950 की जानकारी दी और नागरिकों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में निर्वाचन कानूनगो  राकेश कुमार  सहित संबंधित अधिकारी और बीएलए मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading

नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कम समय में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि...
Continue Reading
Advertisement

Trending