नारनौल | नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा : सीआईए की बड़ी कार्रवाई | 12 ग्राम हेरोइन व बिना नंबर बाइक बरामद | दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल में 12 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नारनौल में 12 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त अभियान के तहत सीआईए नारनौल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार सीआईए टीम बस अड्डा गावड़ी जाट के पास गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि नियाज अलीपुर निवासी दीपक और बाछौद निवासी मोहित बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ बेचने के इरादे से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद दोनों आरोपी बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके पास से 12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने मादक पदार्थ को सील कर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना निजामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ क...
Continue Reading

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: