महेंद्रगढ़। हकेवि में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन 5-6 मई को : 235 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण | देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे मंथन

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 5-6 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 5-6 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा 5 व 6 मई 2026 को “जलवायु परिवर्तन, सतत विकास एवं स्वास्थ्य जोखिम” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य विश्वभर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर पर्यावरणीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और समाधान तलाशना है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय की सबसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों में से एक है, जो पारिस्थितिकी तंत्र, अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने ऐसे मंचों को नवाचार और सतत विकास के लिए आवश्यक बताया।

सम्मेलन के संयोजक डॉ. भूपेंद्र पी. सिंह ने जानकारी दी कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए 235 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें लगभग 40% प्रतिभागी ऑफलाइन, 50% ऑनलाइन शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे, जबकि 10% प्रतिभागी पोस्टर प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली सहित देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसके अलावा जापान, यूएई, यूरोप और अमेरिका के विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ भी सम्मेलन में भाग लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

सम्मेलन में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिकों और नीति-निर्माताओं की भी भागीदारी रहेगी, जिससे नीति-आधारित दृष्टिकोण और जलवायु अनुकूलन रणनीतियों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

इस आयोजन में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्रोफेसर विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, जिनमें प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता, प्रो. पवन कुमार मौर्य, प्रो. मोना शर्मा, प्रो. अनीता सिंह सहित अन्य शिक्षाविद शामिल हैं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | दो पेट्रोल पंपों में चोरी का खुलासा : जींद के 3 आरोपी गिरफ्तार | 43 हजार रुपये नकदी बरामदगी की जांच जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी पेट्रोल पंप चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
रेवाड़ी पेट्रोल पंप चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
रेवाड़ी। जिले के गांव टहना दीपालपुर के पास स्थित दो पेट्रोल पंपों में नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जींद जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन क...
Continue Reading

चंडीगढ़ | 661 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन : 3 IAS और 1 IFS अधिकारी के ठिकानों पर रेड, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच तेज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के तहत कार्रवाई करती CBI टीम
661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के तहत कार्रवाई करती CBI टीम
हरियाणा | कथित 661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन IAS और एक IFS अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। रविवार देर रात चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली-एनसीआर और नोएडा समेत छह स्थानों पर एक साथ...
Continue Reading

फतेहाबाद | चालान काटने पर किसानों ने लगाया जाम : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध | सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर चालान के विरोध में सड़क जाम करते किसान
फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर चालान के विरोध में सड़क जाम करते किसान
फतेहाबाद | रतिया शहर में रविवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने के विरोध में सड़क पर जाम लगाया गया। फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर का चालान कर दिया, जिससे बवाल मच गया। इसके विरोध में किसानों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी...
Continue Reading
Advertisement

Trending