ज़िला
अटेली | दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर | राजस्थान निवासी होटल कर्मी की मौत
अटेली। नेशनल हाईवे नंबर 11 पर सड़क हादसे में राजस्थान के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक यहां एक होटल में काम करता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के बहरोड़-कोटपुतली जिला के गांव प्रतापुर निवासी करीब 40 वर्षीय संजय कुमार अटेली के पास एक होटल में काम करता था।
शनिवार रात को करीब नौ बजे वह किसी काम से हाईवे को पार करके कहीं जा रहा था। अज्ञात वाहन के चालक ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने उसको तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मृतक संजय कुमार होटल में ही लगा हुआ था, जिसके चलते वह होटल में ही रहता था, जबकि उसका परिवार गांव प्रतापुर में ही रह रहा है। मृतक विवाहित था तथा उसके दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा 16 साल तथा बेटी करीब 12 साल की है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजना को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुघर्टना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
अटेली | आर्य समाज का वार्षिक उत्सव : विद्वानों ने अंधविश्वास और पाखंड पर किया प्रहार | सहदेव बेधड़क बोले-आर्य समाज दिखाता है सत्य का मार्ग
अटेली | निशुल्क नेत्र जांच शिविर : 222 मरीजों की हुई आंखों की जांच | 24 मरीज ऑपरेशन के लिए रेवाड़ी रेफर
अटेली। महेंद्र सिंह राता ने साधा निशाना : गैस कीमत बढ़ाकर सरकार ने दिखाई असंवेदनशीलता
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश