नांगल चौधरी | बायल गांव के सरपंच पर जानलेवा हमला, अवैध खनन माफिया पर आरोप : पहले भी हो चुके हमले, पुलिस पर उठे सवाल

भूपेन्द्र कुमार
|
नांगल चौधरी

नांगल चौधरी | बायल गांव में सरपंच दशरथ पर हुए जानलेवा हमले ने अवैध खनन के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। आरोप है कि अवैध खनन माफिया ने इस वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि सरपंच द्वारा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों का विरोध किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार करीब 7 से 8 हमलावरों ने मिलकर सरपंच पर हमला किया और कुल्हाड़ी, लाठी व डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नांगल चौधरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद हमलावर मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आ रही है कि हमले में शामिल लोग अलग-अलग जगहों  हरनाथ की ढाणी, मेवात क्षेत्र और बायल  के बताए जा रहे हैं,  इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी सामने आया है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी दोसपुर गांव के सरपंच पर जानलेवा हमला हो चुका है, जिससे अवैध खनन माफिया के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है और शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली/हरियाणा | भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44.6°C तक पहुंचा : आंधी-बारिश की संभावना | मौसम विभाग का येलो अलर्ट

हरविन्द्र यादव
|
GROUND ZERO NEWS
GROUND ZERO NEWS
दिल्ली/हरियाणा |  इन दिनों भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पूरे इलाके में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी मरुस्थलीय शुष्क हवाओं और तेज धूप के कारण वातावरण स...
Continue Reading

नांगल चौधरी | नायन हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज : सीआईए नारनौल ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार | फरार आरोपियों की तलाश जारी

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल हत्या मामले में एक आरोपी काबू
नारनौल हत्या मामले में एक आरोपी काबू
नांगल चौधरी |  नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव नायन में 21 अप्रैल को हुई युवक की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव नायन निवासी कृष्ण ने बताया कि 21 अप्रैल को परिवार में एक बेटी की शादी ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | किसानों को बड़ी राहत, ‘किसान ई-खरीद एप’ होगा लॉन्च : व्हाट्सएप से मिलेगा क्यूआर जे फॉर्म | खरीद-पेमेंट प्रक्रिया होगी पारदर्शी

हरविन्द्र यादव
|
फोटो कैप्शन हरियाणा सीएम नायब सैनी चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
फोटो कैप्शन हरियाणा सीएम नायब सैनी चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में किसानों को राहत देते हुए घोषणा की कि अगले सीजन से ‘किसान ई-खरीद एप’ लॉन्च किया जाएगा। इस एप के माध्यम से किसानों को जे फॉर्म, भुगतान की स्थिति, बुआई, भूमि सत्यापन और गेट पास से जुड़ी सभी जानकारी एक ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: