ज़िला
रेवाड़ी | कैप्टन अजय यादव का राव इंद्रजीत पर हमला : भाजपा टिकट पर भ्रष्टाचार के आरोप
रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कप्तान के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि 10 मई को होने वाले नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करें। उन्होंने रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन उम्मीदवार निहारिका चौधरी को जिताने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक चिरंजीव राव सहित करीब 20 निवर्तमान पार्षद मौजूद रहे। इस मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह पर जमकर निशाना साधते हुए कहा राव इंद्रजीत सिंह की “सरपरस्ती” में ही पिछले 5 वर्षों में नगर परिषद में जमकर भ्रष्टाचार हुआ।
राव के कारण ही ना तो भ्रष्टाचार की जांच हुई और ना ही कोई कार्रवाई होने दी, फाइलों को हमेशा – हमेशा के लिए दफन कर दिया गया। एक बार फिर से भाजपा ने राव इंदरजीत सिंह के कहने पर भ्रष्टाचार के आरोपी को चेयरपर्सन का टिकट दे दिया। भाजपा की टिकट से चेयरपर्सन का चुनाव लड़ रही विनीता पीपल पर उस वक्त भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जब वह नगर परिषद की चेयरपर्सन थी। भ्रष्टाचार के आरोपी को दोबारा से टिकट देने का कोई मतलब नहीं होना चाहिए था लेकिन यह तो राव इंद्रजीत सिंह की राजा शाही है। राजशाही का ताजा उदाहरण है कि उन्होंने चुने हुए जनप्रतिनिधि को भाजपा की बैठक में अपशब्द कहे।
लक्ष्मण यादव के प्रति जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया वह अशोभनीय है। राव इंद्रजीत सिंह को पूनम यादव की तरह नगर परिषद में रबर स्टैंप चाहिए जो उनके कहे अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि विधायक लक्ष्मण यादव को तो अभी डेढ़ वर्ष ही हुआ है लेकिन के राव इंद्रजीत सिंह अपनी 11 वर्षों की उपलब्धि बताएं। निर्माणाधीन एम्स में आज तक ओपीडी शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मेरी बात याद रखना एम्स के निर्माण में 15 वर्ष लगेंगे और इसे कांग्रेस की सरकार ही पूरा करेगी। उन्होंने इशारों इशारों में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बेड़ा गर्क हो चुका है।
प्रदेश के तमाम मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों तथा दवाइयों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले नगर परिषद चुनाव में 32 वायदे जनता से किए थे लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा ने केवल रेवाड़ी नगर परिषद को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रत्याशी निहारिका चौधरी ने कहा भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल ने वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ा था तो मेरे पति प्रवीण चौधरी ने उन्हें करीब 800 मतों से पराजित किया था, उनकी जमानत जप्त होते होते बची थी।
विनीता पीपल जब नगर परिषद की चेयरपर्सन थी तब उन्होंने शहर का तो छोड़िए अपने वार्ड तक का विकास नहीं किया। विनीता पीपल पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन पर वृद्धा पेंशन खाने का आरोप है जिसकी उन पर एफआईआर तक दर्ज है। जनता अब साफ छवि के चेहरे को तवज्जो देगी ना कि भ्रष्टाचारी चेहरे को मौका देगी। उन्होंने कहा कि विनीता पीपल तथा पूनम यादव के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर वह जनता के बीच में जाएगी।
भिवानी | मिलकपुर गांव में बड़ा हादसा : चलती निजी बस में लगी आग, 2 की जिंदा जलकर मौत, 2 घायल
रेवाड़ी | भांडोरिया को मिल रही ‘एंटी राव’ रूपी संजीवनी : क्या दोहराएंगे 2019 का इतिहास, विरोधियों की ‘देखो और इंतजार करो’ रणनीति
नीमकाथाना | अरुणाचल में शहीद हुआ काचरेडा का लाल: भूस्खलन में गई जान, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद