नारनौल | PWD मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक : HKRN कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी पर उठे सवाल | पोर्टल दोबारा खोलने की मांग

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। हरियाणा गवर्मेंट PWD मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. 41), सम्बंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ, मुख्यालय चरखी दादरी के तत्वावधान में नारनौल पब्लिक हेल्थ ब्रांच की कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद यादव ने की, जबकि मंच संचालन ब्रांच प्रधान राम शरण यादव ने किया।

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कर्मचारियों की जॉब सिक्यूरिटी से जुड़ा रहा। यूनियन नेताओं ने बताया कि दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, लेकिन संबंधित डीडीओ की कथित लापरवाही और हठधर्मिता के चलते कई कर्मचारियों के दस्तावेज़ समय पर सत्यापित नहीं हो सके। इस कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी और सत्यापन के लिए गठित कमेटी कार्यालय में उपस्थित नहीं रही, जिसके चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। कर्मचारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की।

बैठक के माध्यम से अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि वे सरकार से बातचीत कर पोर्टल को पुनः खुलवाएं और प्रभावित कर्मचारियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन सुनिश्चित करें। अन्यथा, कर्मचारियों ने जल एवं मल व्यवस्था को बाधित करने की चेतावनी दी है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर रामचंद्र शर्मा, HKRN प्रधान शेर सिंह, ब्रांच सचिव संदीप जांगड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपप्रधान महिपाल सहित जोगेंद्र, सुनील, हवा सिंह, बलकेश, वजन सिंह, अमित यादव, राजेश, रणसिंह, कृष्ण बोहरा, रामफल, सुंदरपाल, अजय और संजय समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending