गुरुग्राम | गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर छापा : ओवरलोड गाड़ी पकड़ी, ड्राइवर-हेल्पर पर केस दर्ज

जिला ब्यूरो
|
हरियाणा

सिलेंडरों की कालाबाजारी पर छापा
सिलेंडरों की कालाबाजारी पर छापा

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव धनकोट स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास खड़ी एक गाड़ी पर छापेमारी की।जांच के दौरान सामने आया कि गाड़ी के ड्राइवर आशीफ और हेल्पर सानू वाउचर से अधिक गैस सिलेंडर ले जाकर अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे थे।

टीम द्वारा मौके पर गाड़ी की जांच की गई तो उसमें निर्धारित संख्या से कहीं अधिक सिलेंडर पाए गए। निरीक्षण के दौरान गाड़ी से 41 कमर्शियल (19 किलोग्राम), 25 कमर्शियल (5 किलोग्राम) और 12 घरेलू (14 किलोग्राम) भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें स्थानीय पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मामले में थाना राजेंद्र पार्क गुरुग्राम में ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने साफ किया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। एक ही चौक के दो नाम! पहले श्री कृष्णा : अब राव तुलाराम, रिकॉर्ड से खुली सियासत की परतें

रामचन्द्र सैनी
|
अटेली। कनीना रोड स्थित एक चौक का नामकरण अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद बनता जा रहा है। तीन साल पहले नगर पालिका द्वारा इसी चौक का नाम “श्री कृष्णा चौक” रखकर जिला प्रशासन से मंजूरी लेने के बाद अब उसी चौक को “राव तुलाराम चौक” नाम देने का नया प्रस्ताव...
Continue Reading

नारनौल | जिला जज नरेंद्र सूरा ने किया वाटर कूलर-RO का उद्घाटन : बार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जी के भंडारे का आयोजन हजारों लोगों ने प्रसाद लिया

रामचन्द्र सैनी
|
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
नारनौल|  जिला न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता चैंबर्स समिति द्वारा हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने अधिवक्ता चैंबर्स प्रांगण में सांसद निधि से बने वाटर कूलर एवं आरओ का उद्घाटन किया। अधिवक्ता ...
Continue Reading

नारनौल | सिगड़ी बनेगी रोल मॉडल ग्राम पंचायत : 24X7 पेयजल आपूर्ति की तैयारी | 1 मई से डोर-टू-डोर अभियान शुरू

रामचन्द्र सैनी
|
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सिगड़ी को 24×7 पेयजल आपूर्ति के लिए रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत प्रत्येक जिले से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया जा रहा है, जिसमें महेंद...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: