ज़िला
नारनौल। समाधान शिविर शिकायतों की एडीसी ने की समीक्षा : लंबित मामलों के जल्द निपटान के दिए निर्देश | अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश
नारनौल। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में स्थानीय लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी तरुण पावरिया।
एडीसी तरुण पावरिया ने कहा कि शिकायतों के समाधान के बाद संबंधित नागरिकों को इसकी सूचना देना भी अनिवार्य है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोगों का विश्वास प्रशासन पर कायम रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर कोई भी शिकायत बिना उचित कारण के लंबित न रहे और सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए।

समाधान शिविर को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते एडीसी।
उन्होंने यह भी कहा कि समय पर समस्याओं का समाधान होने से न केवल आमजन को राहत मिलती है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी सुधार आता है और विकास कार्यों को गति मिलती है। बैठक में नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी भारत भूषण, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति की जानकारी दी।
नारनौल। ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण : सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की ली जानकारी | अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नारनौल। नई सोच-नया शहर अभियान से स्वच्छता को मिला बल : हुडा सेक्टर-वन में नगर परिषद व निवासियों ने लिया संकल्प
नारनौल | पांच कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह : रोटरी क्लब ने पेश की सामाजिक मिसाल | मात्र 100 रुपए कन्यादान लेकर मिसाल कायम की
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद