ज़िला
कनीना | प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के विरुद्ध की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण एवम् मनगढ़ंत : सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग
कनीना। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप किसी सम्मानित व्यक्ति की छवि खराब करने का प्रयास हैं।
सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग ने कहा कि प्रोफेसर रामबिलास शर्मा का राजनीतिक जीवन बेदाग रहा है और उन्होंने संघर्ष, संगठन तथा जनसेवा के बल पर पूरे हरियाणा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी की प्रतिष्ठा को झूठे आरोपों के जरिए ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रामबिलास शर्मा हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ महेंद्रगढ़ क्षेत्र की आन-बान और शान हैं। ऐसे में उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणियां पूरी तरह अनुचित हैं। उन्होंने पूर्व अधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव से अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा कनीना मंडल के पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह यादव, सीएम विंडो सदस्य मनोज कुमार यादव तथा देवदत्त जांगड़ा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी टिप्पणी की निंदा करते हुए सुरेन्द्र सिंह यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की।
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
कनीना | चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या : विवाहिता की लाठी से हमला कर मौत | आरोपी फरार
कनीना। बेटी के जन्म पर बजे ढोल-नगाड़े : कन्या कुआं पूजन व जन्मोत्सव बना मिसाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली6 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान