ज़िला
नारनौल | विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में दिखीं उपलब्धियों की झलक : मोदी सरकार के 12 साल सेवा-सुशासन का स्वर्णिम अध्याय-धर्मबीर सिंह
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में संभावनाओं के देश से उपलब्धियों के देश तक की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सांसद रविवार को लघु सचिवालय के समीप स्थित सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जन कल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित रहा। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली भी मौजूद रहीं।

प्रदर्शनी व स्टॉलों का निरीक्षण करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
कार्यक्रम से पूर्व सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सभागार परिसर में पौधारोपण किया तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सम्मेलन में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध करवाईं।
अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का ऐसा स्वर्णिम अध्याय लिखा गया है, जिसने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को गरिमा और सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आयुष्मान भारत और चिरायु जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी पहलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है।

विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
सांसद ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय रासायनिक खादों और यूरिया पर निर्भरता कम करने का है। उन्होंने कहा कि एक देशी गाय सात एकड़ भूमि के लिए पर्याप्त जैविक खाद उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने किसानों से जहर मुक्त खेती की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।
युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ‘योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह बिना रुके और बिना थके कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
सम्मेलन के दौरान विकसित भारत विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि देश ने पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी विकास का लक्ष्य काफी बड़ा है और सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक, पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, डीएफओ विजेंद्र सिंह, डीएमसी रणवीर सिंह, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, दयाराम यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब
नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ
नारनौल | जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : सीआईए टीम ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग