पलवल। भाजपा पर धांधली के आरोप : बंगाल चुनाव परिणामों पर उठाए सवाल | ममता बनर्जी से मिलने की बात

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा
अपने आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्व मंत्री करन दलाल
अपने आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्व मंत्री करन दलाल

पलवल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री करण दलाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी धांधली कर चुनाव जीता गया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ममता बनर्जी से मिलकर इस संबंध में सबूत साझा करेंगे।

अपने निवास स्थान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में करण दलाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से लेकर हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और अब बंगाल तक चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर चुनाव प्रभावित किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले एसआईआर प्रक्रिया के जरिए विपक्षी दलों के समर्थकों के वोट काटे गए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्रीय एजेंसियों की तैनाती कर सत्ता का दुरुपयोग किया गया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में 92 प्रतिशत मतदान होना असामान्य है, जो गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव 2024 में ईवीएम से छेड़छाड़ की गई और मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद कर दिए गए थे।

करण दलाल ने कहा कि भाजपा जनता के समर्थन से नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव जीत रही है। उन्होंने विपक्षी दलों और जनता से एकजुट होकर इस मुद्दे पर संघर्ष करने की अपील की।

इसके अलावा उन्होंने पलवल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यहां करीब 60 प्रतिशत वोटों का मिलान नहीं हो पा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा के पक्ष में वोट देने के मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। साथ ही राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए इसे भाजपा की सोच का उदाहरण बताया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। सकोरे लगाकर पक्षियों को दी राहत : युवा संगठनों की अनोखी पहल | गर्मी में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित

Array
|
नांगल चौधरी में पक्षियों के लिए सकोरे अभियान, युवाओं ने की पानी की व्यवस्था
नांगल चौधरी में पक्षियों के लिए सकोरे अभियान, युवाओं ने की पानी की व्यवस्था
नांगल चौधरी। भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान ही नहीं बल्कि पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे है वहीं युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की नांगल चौधरी शाखा ने सराहनीय पहल की है। संस्था के सदस्यों ने सड़क किनारे पेड़ों पर सकोरे लगाक...
Continue Reading

नारनौल। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना हरियाणा मॉडल : स्कूल से सरल केंद्र तक किया दौरा | सुशासन की कार्यप्रणाली को समझा

Array
|
सरल केंद्र का दौरा करते प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम।
सरल केंद्र का दौरा करते प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम।
नारनौल। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद के 33वें प्रोफेशनल ट्रेनिंग कोर्स के तहत विभिन्न लेखा सेवाओं के ग्रुप ‘ए’ प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार से अपने तीन दिवसीय जिला प्रवास की शुरुआत की। डीआईओ प्रशांत कुमार की मौजूदगी में अध...
Continue Reading

नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने सीनियर सिटीजन होम का किया निरीक्षण : बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा | साफ-सफाई पर जताया संतोष

Array
|
महिलाओं से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
महिलाओं से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बुधवार को नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटीजन होम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बुजुर्गों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ न...
Continue Reading
Advertisement

Trending