ज़िला
नांगल चौधरी | राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : अम्बेडकर पार्क में न्याय दिवस कार्यक्रम | सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा का लिया संकल्प
नांगल चौधरी | अम्बेडकर पार्क में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस “न्याय दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया।
वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीब, पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। उनका संघर्ष समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर की स्थापना के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
इस दौरान वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब व्यवस्था अपने मूल उद्देश्यों से भटकती है तो समाज और लोकतंत्र दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने लोगों से न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया तथा समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक मंजू चौधरी, राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन कुमार भोजावास, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रदेश सचिव राव नंदलाल यादव, ओबीसी सचिव धर्मचंद, पूर्व अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश माण्डैया, जसवंत सिंह सेहरावत, सुरत सिंह, पार्षद सोनू तंवर, सैन समाज प्रधान ईश्वर सिंह सैन, प्रधान सोनू सैन, नरेश सैन नम्बरदार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज : नांगल चौधरी में योग की पायलट रिहर्सल आयोजित | 21 जून को हजारों लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
नांगल चौधरी। एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण : बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
नांगल चौधरी। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : नांगल चौधरी थाने में हुई अहम बैठक | सीसीटीवी और जनजागरूकता पर जोर
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल