ज़िला
फतेहाबाद | बुटीक मशीन दिलाने के नाम पर महिला से 2.40 लाख की ठगी : साइबर थाना में केस दर्ज
फतेहाबाद। जिले के रतिया क्षेत्र के गांव लाली में एक महिला से सस्ती बुटीक मशीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 40 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लाली निवासी नीलम रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में बुटीक का काम करती है। करीब 5-6 महीने पहले वह “डिजाइनर” नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी थी, जिसमें बुटीक से संबंधित फोटो और वीडियो शेयर किए जाते थे।
महिला ने बताया कि 13 नवंबर 2025 को ग्रुप में एक वीडियो साझा की गई, जिसमें सस्ते दाम पर बुटीक मशीन उपलब्ध कराने का दावा किया गया था। वीडियो के नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को लुधियाना निवासी राजेश बताया और कम कीमत में मशीन उपलब्ध करवाने की बात कही।
आरोपी ने महिला से पहले एडवांस राशि मांगी, जिस पर उसने 13 नवंबर को गूगल पे के जरिए 1 लाख रुपए भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने मशीन के लिए और पैसे कम पड़ने की बात कहकर 19 नवंबर को फिर 1 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में 12 और 13 दिसंबर 2025 को 20-20 हजार रुपए और आरोपी के मोबाइल नंबर पर भेजे गए।
महिला के अनुसार आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि कुछ दिनों में मशीन उसके पते पर पहुंच जाएगी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी मशीन नहीं आई। जब उसने आरोपी से बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद महिला को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ।
पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और लेनदेन से जुड़े बैंक खातों की जांच कर रही है।
कनीना | उपचुनाव को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण : 9 मई को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
निजामपुर | छिलरो गांव के पास बड़ा हादसा टला : स्टेरिंग फेल होने से सड़क से नीचे उतरा मालवाहक ट्रेलर
नांगल चौधरी | NH-148B पर बड़ा हादसा टला : चलते ट्रैक्टर की रिम फटी | डिवाइडर पर चढ़ी चारे से भरी ट्रॉली
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद