कनीना | उपचुनाव को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण : 9 मई को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| कनीना
स्ट्रॉन्ग रूम एवं डिस्पैच सेंटर का दौरा करते एसडीएम कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह।
स्ट्रॉन्ग रूम एवं डिस्पैच सेंटर का दौरा करते एसडीएम कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह।

कनीना । नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एसडीएम कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित स्ट्रॉन्ग रूम एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कनीना उपचुनाव को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

कनीना उपचुनाव को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम एवं डिस्पैच सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि आगामी 9 मई को इसी स्थल से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों और चुनाव सामग्री सहित रवाना किया जाएगा। इसके बाद 10 मई को पितामह कान्हसिंह धर्मशाला स्थित मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री जमा करवाने के लिए पुनः राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना पहुंचेंगी। प्रशासन की ओर से उपचुनाव को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

Array
|
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही...
Continue Reading

कनीना | डिजिटल जनगणना 2027 में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दिए निर्देश

Array
|
अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।
अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।
कनीना | भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की सूची तैयार करने एवं आवास गणना कार्य की समीक्षा को लेकर बुधवार को खंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने की। बैठक में जनगणना प्रबंधन एवं निगरान...
Continue Reading

कनीना | नगरपालिका कनीना उपचुनाव में सुरेन्द की बड़ी जीत : 215 वोटों से अनूप यादव को हराया | शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई मतगणना

Array
|
चुनावी परिणामों की शुचिता बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में वोटों की गिनती करते अधिकारी।
चुनावी परिणामों की शुचिता बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में वोटों की गिनती करते अधिकारी।
कनीना | नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित काउंटिंग सेंटर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और व...
Continue Reading
Advertisement

Trending