कनीना | पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों सहित किया गया रवाना : 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| कनीना
पोलिंग पार्टियों को दिशा निर्देश देते उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह।
पोलिंग पार्टियों को दिशा निर्देश देते उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह।

कनीना | नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों और आवश्यक चुनाव सामग्री सहित संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में पोलिंग पार्टियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया।

नगरपालिका कनीना उपचुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां।

नगरपालिका कनीना उपचुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां।

रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मई को पितामह कान्हसिंह धर्मशाला, कनीना स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम मशीनें और चुनाव सामग्री जमा करवाएंगी।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव की मतगणना 13 मई को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

इस मौके पर नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हानी के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह, निर्वाचन कानूनगो पूनम, नगरपालिका सचिव कपिल, ईवीएम मास्टर ट्रेनर सुधीर नारा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा खींची सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | योग से स्वस्थ तन-मन : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | कनीना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया

सुशील शर्मा
|
कनीना | पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत क...
Continue Reading

कनीना। योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में : पीकेएसडी कॉलेज में हुई फाइनल रिहर्सल | 21 जून को विधायक कंवर सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीकेएसडी कॉलेज कनीना में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
पीकेएसडी कॉलेज कनीना में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
कनीना। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पीकेएसडी कॉलेज कनीना में शुक्रवार को प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ...
Continue Reading

कनीना | प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के विरुद्ध की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण एवम् मनगढ़ंत : सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने इस मामले में कड...
Continue Reading
Advertisement

Trending