अटेली। हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में मदर्स डे पर भावुक कार्यक्रम : माताओं का हुआ सम्मान

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख डा.राकेश कुमार।
हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख डा.राकेश कुमार।

अटेली।  हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में शुक्रवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं एक जैसे परिधान पहनकर विद्यालय पहुंचीं जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा उनका तिलक लगाकर एवं फूलों की वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई जिसमें विद्यार्थियों ने मां और बच्चे के अटूट प्रेम पर आधारित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया और उपस्थित अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने वर्धा आश्रम पर आधारित एक नाटक भी मंचित किया, जिसने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया और दर्शकों को गहरे तक प्रभावित किया।इस मौके पर स्कूल चेयरमैन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा कई गुना बढ़ गई है।

वहीं स्कूल प्राचार्य अनूप कुमार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में माताओं और बच्चों के बीच प्रेम, सम्मान और संस्कारों का सुंदर संदेश देखने को मिला। पूरा आयोजन उत्साह, उमंग और भावनाओं से भरपूर रहा जिसे सभी ने यादगार बताया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग : सुरेंद्र पटवा ने सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाए। सुरेंद्र पटवा ने...
Continue Reading

अटेली | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 78 गर्भवतियों की जांच : 28 हाई रिस्क चिन्हित

जितेंद्र सोलंकी
|
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
अटेली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में विशेष गर्भवती महिला जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 78 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से 28 महिलाओं को उच्च जो...
Continue Reading

अटेली | तीसरी पीढ़ी के सैनिक हवलदार मनोज कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार : गांव चंदपुरा में छाया मातम

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। गांव चंदपुरा में देशसेवा की परंपरा निभाने वाले परिवार के सपूत भारतीय सेना के सिग्नल कोर में तैनात 33 वर्षीय हवलदार मनोज कुमार की असामयिक मृत्यु के बाद पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। मंगलवार को उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी...
Continue Reading
Advertisement

Trending