ज़िला
अटेली | उनिंदा गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयार की रूपरेखा : अधीक्षण अभियंता ने किया मौके का निरीक्षण
अटेली | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में निरंतर समर्पित है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की विशेष सक्रियता के चलते खंड अटेली के गांव उनिंदा को दशकों पुराने बरसाती पानी के संकट से उबारने की तैयारी शुरू हो गई है।
गांव की भौगोलिक स्थिति और रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से आने वाले अनियंत्रित जलप्रवाह के कारण हर साल यहां की बस्ती टापू में तब्दील हो जाती थी, जिससे न केवल मकानों की नींव कमजोर हो रही थी, बल्कि जलभराव के कारण महामारी फैलने का भय भी बना रहता था।
इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सरपंच शीशपाल यादव के नेतृत्व में पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भेंट की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सिंचाई विभाग को तुरंत कार्ययोजना बनाने के निर्देश जारी किए थे।
सरकार की इसी जनहितैषी मंशा को धरातल पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजी. अमित कुमार रघुवंशी ने विभाग की पूरी टीम के साथ 7 मई को गांव उनिंदा का दौरा किया।
मौके पर मौजूद सरपंच व ग्रामीणों की शिकायत को जायज पाते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि बस्ती में घुसने वाला यह पानी जन-जीवन के लिए बड़ा खतरा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से इस समस्या के निवारण हेतु तकनीकी एस्टीमेट तैयार करें। इस विशेष प्रोजेक्ट को आगामी 58वीं बाढ़ राहत कार्यों की बैठक में स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा ताकि मानसून से पूर्व या यथाशीघ्र इस पर कार्य शुरू हो सके।
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता इंजी. संदीप नसीहर, उप मंडल अधिकारी इंजि. राजेश कुमार वर्मा, सरपंच शीशपाल यादव सहित ग्राम सचिव एवं पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
अटेली। हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में मदर्स डे पर भावुक कार्यक्रम : माताओं का हुआ सम्मान
अटेली | जनप्रतिनिधियों ने संभाली झाड़ू : सफाई मुहिम से दिया स्वच्छता का संदेश
अटेली | सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी : ठेका प्रथा खत्म करने की मांग पर अड़े कर्मचारी | शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद