नारनौल। आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए : सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु नामांकन शुरू

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
उपायुक्त अनुपमा अंजली आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए।
उपायुक्त अनुपमा अंजली आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए।

नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) के अवसर पर दिए जाने वाले ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है। नामांकन की प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से वर्षभर जारी रहेगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वयं आवेदन कर सकता है या किसी योग्य व्यक्ति/संस्था का नाम प्रस्तावित कर सकता है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य आपदा के समय बचाव, राहत, पुनर्वास, पूर्व चेतावनी, स्थानीय नवाचार और आपदा-रोधी निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सभी संबंधित विभागों—जैसे आपदा प्रबंधन से जुड़े सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय, आपातकालीन सेवाएं, स्वयंसेवी संगठन एवं सामुदायिक समूह—को इस योजना की जानकारी व्यापक स्तर पर फैलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन फ्रंटलाइन वर्कर्स और सामाजिक संस्थाओं को सामने लाना है जो आपदा के समय लोगों की जान-माल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आपदा जोखिम कम करने, त्वरित सूचना प्रसारण और स्थानीय स्तर पर नवाचार अपनाने वाले कार्यों का दस्तावेजीकरण करें और योग्य व्यक्तियों का नामांकन अवश्य करवाएं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित

हरिसिंह
|
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल | हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41, नारनौल) एवं गो सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे सिविल अस्पताल नारनौ...
Continue Reading

नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरत...
Continue Reading

नारनौल। समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखी समस्याएं : अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के तहत आज लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में कुल 63 नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल...
Continue Reading
Advertisement

Trending