फरीदाबाद | पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार : पुलिस पर 3 फायर | जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा, मौके से बरामद पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ पुलिस टीम।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा, मौके से बरामद पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ पुलिस टीम।

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा निवासी गांव मच्छगर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 21 और 22 मई की दरमियानी रात थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर-अटाली रोड स्थित गांव फज्जूपुर के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था और उसके पास अवैध हथियार भी मौजूद था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वांछित अपराधी इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू की। जब पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद आरोपी भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक साथियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी संदीप उर्फ चेंटा 20 मई की सुबह सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदिला फूड होटल में हुई हत्या के प्रयास की वारदात में वांछित चल रहा था। आरोप है कि उसने होटल के एक कर्मचारी पर पिस्टल तानकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संदीप उर्फ चेंटा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास तथा अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई अन्य मामलों के खुलासे होने की संभावना है।

फरीदाबाद पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | जिले के गांव चाँदावास के पास रेवाड़ी-बेरली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार सरकारी जीवनदायनी एम्बुलेंस स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर आगे चल रही तीन कारों से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों कारें बुरी तरह ...
Continue Reading

दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिडल ईस्ट में आए संकट का इंडस्ट्री विशेषकर आयात निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार व्यवसाईयों...
Continue Reading

दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मा...
Continue Reading
Advertisement

Trending