ज़िला
नारनौल | नसीबपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक : ओपन एयर थिएटर और लाइट एंड साउंड शो होंगे मुख्य आकर्षण
नारनौल | हरियाणा के नसीबपुर में अहीरवाल क्षेत्र के शहीदों और वीर बलिदानियों की स्मृति में एक भव्य शहीद स्मारक विकसित किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और अन्य मंत्रियों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में स्मारक के ड्राफ्ट और डिजाइन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्मारक को आधुनिक और भव्य स्वरूप देने के निर्देश दिए गए।
इस प्रस्तावित स्मारक का निर्माण लगभग 42 कनाल 10 मरला भूमि में किया जाएगा। इसमें 500 से 600 लोगों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो, छह भव्य गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रशासनिक ब्लॉक और एक विशाल तिरंगा स्थापित किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य अहीरवाल क्षेत्र के शहीदों के बलिदान और इतिहास को अधिक प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां आकर इसकी गौरवशाली विरासत से परिचित हो सकें।
स्मारक परिसर में हरियाली, स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था और तालाब के जीर्णोद्धार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। तालाब के पानी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एसटीपी की अलग से व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह स्थल एक प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
सरकार का मानना है कि यह स्मारक न केवल अहीरवाल के बलिदानों को सम्मान देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और इतिहास से जोड़ने का कार्य भी करेगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक ओमप्रकाश यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
नारनौल | टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक : जिले में 1105 टीबी मरीजों का चल रहा मुफ्त इलाज | निक्षय मित्र बनने की अपील
नारनौल | साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : फर्जी APK से 10 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश | जयपुर से आरोपी गिरफ्तार
नारनौल | पीस कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन : नशा तस्करों पर कार्रवाई की सराहना | चाइनीज मांझे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
अटेली2 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल14 hours agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
हरियाणा2 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला