महेंद्रगढ़ | जीएसएसएस बेरी का शत-प्रतिशत परिणाम : 12वीं में 15 व 10वीं में 14 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
जीएसएसएस बेरी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य और स्टाफ।
जीएसएसएस बेरी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य और स्टाफ।

महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी (GSSS बेरी) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।

मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ जीएसएसएस बेरी का स्टाफ।

मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ जीएसएसएस बेरी का स्टाफ।

विद्यालय के प्राचार्य आनंद पाल ने बताया कि कक्षा 12वीं में कुल 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। छात्रा साक्षी यादव ने 500 में से 476 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित यादव ने 472 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 29 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। छात्र सुभम ने 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दीक्षा ने 469 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जीएसएसएस बेरी के होनहार विद्यार्थियों का समूह, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद।

जीएसएसएस बेरी के होनहार विद्यार्थियों का समूह, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य आनंद पाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि रघुबाल, एसएमसी प्रधान परमिंद्र सिंह, प्रवक्ता सुनील कुमार, डॉ. प्रदीप यादव, शकुंतला यादव सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | CIA और पारदी गुलेल गैंग में मुठभेड़ : 2 बदमाशों को लगी गोली | 7 आरोपी गिरफ्तार

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में सीआईए और पारदी गुलेल गैंग के बीच मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियारों के साथ पुलिस टीम।
महेंद्रगढ़ में सीआईए और पारदी गुलेल गैंग के बीच मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियारों के साथ पुलिस टीम।
महेंद्रगढ़ | आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जिला पुलिस की CIA टीम और कुख्यात अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच हुड्डा सेक्टर क्षेत्र में जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के कई बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की फ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। रंगों के माध्यम से सीखने का अनूठा प्रयास : बचपन प्ले स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया रैड-डे | लाल रंग के परिधानों में नजर आए नन्हे विद्यार्थी

सुशील शर्मा
|
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।
महेंद्रगढ़। स्थानीय मौदाश्रम मंदिर के सामने स्थित बचपन प्ले स्कूल एवं ओम साईंराम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रैड-डे (Red Day) का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को लाल रंग के महत्व से परिचि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ ।  भाजपा पर रोजगार को लेकर कांग्रेस का हमला : युवाओं के साथ अन्याय का आरोप , बाहरी उम्मीदवारों को नौकरी देने का दावा

सुशील शर्मा
|
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया
महेंद्रगढ़ ।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और सरकारी नौकरियों म...
Continue Reading
Advertisement

Trending