महेंद्रगढ़ | जीएसएसएस बेरी का शत-प्रतिशत परिणाम : 12वीं में 15 व 10वीं में 14 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी (GSSS बेरी) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य आनंद पाल ने बताया कि कक्षा […]

महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी (GSSS बेरी) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।

मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ जीएसएसएस बेरी का स्टाफ।
विद्यालय के प्राचार्य आनंद पाल ने बताया कि कक्षा 12वीं में कुल 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। छात्रा साक्षी यादव ने 500 में से 476 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित यादव ने 472 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 29 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। छात्र सुभम ने 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दीक्षा ने 469 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जीएसएसएस बेरी के होनहार विद्यार्थियों का समूह, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य आनंद पाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि रघुबाल, एसएमसी प्रधान परमिंद्र सिंह, प्रवक्ता सुनील कुमार, डॉ. प्रदीप यादव, शकुंतला यादव सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



