ज़िला
नूंह मेवात | गो-तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा :16 गोवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रक-पिकअप बरामद, कई थानों में केस दर्ज
नूंह मेवात | गो-तस्करी और गोवध से जुड़े मामलों पर नकेल कसते हुए नूंह पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर 16 गोवंश को मुक्त कराया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए तावड़ू की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से एक गाय और गो-तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र सतीश कुमार और दीपक पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी बास लांबी, थाना बिलासपुर, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर तावड़ू में मामला दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में जयसिंहपुर पुलिस चौकी की टीम ने एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए महमूद अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी नंगाली साब पूंछ, जिला पूंछ (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक ट्रक और 13 गौधन बरामद किए गए। इस संबंध में सदर नूंह थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं, बिछोर थाना पुलिस ने गांव सिंगार के जंगलों में हाजीपुर गोहिता वाली पहाड़ी क्षेत्र में गोवध की आशंका के बीच छोड़ी गई गायों को सुरक्षित रेस्क्यू कर गौशाला पहुंचाया। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि जिले में गो-तस्करी, गोकशी और पशु तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गोवंश संरक्षण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गुरुग्राम | घोड़ागाड़ी पर चढ़ कांग्रेस का महंगाई मार्च, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा : ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन
फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा बच्चे घायल : 4 की हालत गंभीर, अभिभावकों में भारी रोष
नूंह मेवात | युवाओं की ताकत से ही बनेगा विकसित और खुशहाल भारत : शाहिद अख्तर
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
कनीना3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
कनीना3 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
हरियाणा3 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित