महेंद्रगढ़ | बंदरों के आतंक पर फूटा लोगों का गुस्सा : बालाजी चौक पर लगाया जाम, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ | शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने शहर के मुख्य बालाजी चौक पर जाम लगाकर प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

दरअसल मोहल्ला बिठाठ निवासी सुशील शर्मा पर शनिवार सुबह बंदरों के झुंड ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घायल सुशील शर्मा ने बताया कि वह सुबह बाथरूम से बाहर निकले ही थे कि अचानक बंदरों का झुंड घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। बचाव के लिए वह दोबारा बाथरूम में चले गए, लेकिन पैर बाहर रह जाने के कारण बंदरों ने उनके पैर को बुरी तरह काट लिया। हमले में उनके पैर पर गंभीर जख्म हो गए और हड्डी तक दिखाई देने लगी। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं एक महिला को भी बंदरों ने काट लिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बालाजी चौक पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि शहर में बंदरों, आवारा पशुओं और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे बच्चे स्कूल जाने तक से डरने लगे हैं।

शहर के बालाजी चौक पर धरने पर बैठे लोग।

शहर के बालाजी चौक पर धरने पर बैठे लोग।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका केवल कागजों में बंदर पकड़ने के टेंडर जारी करती है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में तहसीलदार अजय कुमार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एसडीएम के आश्वासन तक जाम जारी रखने की चेतावनी दी।

इसके बाद एसडीएम योगेश सैनी ने फोन पर रविवार सुबह 11 बजे बैठक कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जाम खोल दिया।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई पर हल्ला बोल की तैयारी : 27 मई को होगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राव दान सिंह करेंगे नेतृत्व

रामपाल फ़ौजी
|
राव दान सिंह।
राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़ | हरियाणा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर विपक्ष अब खुलकर मैदान में उतरता दिखाई दे रहा है। 27 मई को महेंद्रगढ़ में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सीपीए...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान तेज, हर गांव-हर घर तक पहुंचेगी युवा कांग्रेस : जनसेवा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा पुनीत बुलान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जनसंपर्क अभियान के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
महेंद्रगढ़ | चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले में युवा कांग्रेस द्वारा संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने गांवों और वार्डों में पहुंचकर लोगों से ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | जीएसएसएस बेरी का शत-प्रतिशत परिणाम : 12वीं में 15 व 10वीं में 14 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट

सुशील शर्मा
|
जीएसएसएस बेरी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य और स्टाफ।
जीएसएसएस बेरी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य और स्टाफ।
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी (GSSS बेरी) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे ...
Continue Reading
Advertisement

Trending