नांगल चौधरी | छात्राओं ने किया पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण : अधिकारों व सुरक्षा के प्रति हुईं जागरूक, बोर्ड टॉपर चित्रा का भी हुआ सम्मान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
विद्यालय की होनहार छात्रा चित्रा को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी
विद्यालय की होनहार छात्रा चित्रा को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी

नांगल चौधरी | पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्थानीय थाना नांगल चौधरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से करीब से अवगत कराना तथा उन्हें कानूनी अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक भगत सिंह ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग किस प्रकार आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए निरंतर कार्य करता है तथा एक पुलिस थाने की आंतरिक कार्यप्रणाली कैसे संचालित होती है।

पुलिस टीम ने छात्राओं को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए सामान्य शिकायत और एफआईआर के बीच का अंतर सरल शब्दों में समझाया। इसके साथ ही डिजिटल युग में बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के तकनीकी और व्यावहारिक उपायों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।

थाना नांगल चौधरी के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को जानकारी देते पुलिस अधिकारी एवं उपस्थित विद्यालय स्टाफ।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा विषय पर विशेष जोर दिया गया। थाना में तैनात महिला सिपाही नीतू ने छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने, उनसे जुड़े कानूनों और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को निडर बनने और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना डरे पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की मेधावी छात्रा चित्रा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चित्रा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए और विद्यालय का नाम रोशन किया।

समापन अवसर पर पुलिस अधिकारियों और विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | मौसम ने बदली करवट : तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में मौसम बदलने के बाद बारिश
नांगल चौधरी में मौसम बदलने के बाद बारिश
नांगल चौधरी |  क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम के समय आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। ...
Continue Reading

भोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल

मंजीत सोनी
|
प्रशिक्षण शिविर की जानकारी
प्रशिक्षण शिविर की जानकारी
नांगल चौधरी | भोजावास में आगामी 31 मई से 6 जून 2026 तक “आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर्य समाज नांगल चौधरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेटियों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और ...
Continue Reading

वेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान

मंजीत सोनी
|
आर्य समाज की महिला जिला प्रभारी बनीं वंदना यादव
आर्य समाज की महिला जिला प्रभारी बनीं वंदना यादव
नांगल चौधरी क्षेत्र में महिलाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और आत्मबल से जोड़ने के उद्देश्य से आर्य समाज ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर की प्राचार्य वंदना यादव को महिला जिला प्रभारी नियुक्त किया है। शिक्षा, समाजसेवा और भारतीय संस्कृत...
Continue Reading
Advertisement

Trending