नारनौल | बाजारों में चाइनीज मांझा को लेकर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान : दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल के बाजारों में चाइनीज मांझा को लेकर चेकिंग अभियान चलाती पुलिस टीम।

नारनौल | सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना शहर नारनौल प्रबंधक निरीक्षक मुकेश कुमार और उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में चाइनीज मांझा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाना और लोगों को इसके खतरों के प्रति जागरूक करना रहा।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में पतंग और डोर बेचने वाली कई छोटी-बड़ी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सघन जांच के दौरान किसी भी दुकान पर चाइनीज मांझा नहीं मिला।

पुलिस ने दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें चाइनीज मांझा नहीं बेचने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया। पुलिस टीम ने बताया कि चाइनीज मांझा प्लास्टिक और कांच के खतरनाक मिश्रण से बना होता है, जो इंसानों के लिए गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। इसके अलावा यह पक्षियों के लिए भी बेहद घातक साबित होता है।

पुलिस अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में कोई भी दुकानदार अपनी दुकान पर चाइनीज मांझा या किसी अन्य प्रतिबंधित डोर का भंडारण या बिक्री न करे। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में चाइनीज मांझा बेचता या इसका भंडारण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक : जिले में 1105 टीबी मरीजों का चल रहा मुफ्त इलाज | निक्षय मित्र बनने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद नगराधीश डॉ मंगल सेन।
नारनौल। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी संभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 ...
Continue Reading

नारनौल | साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : फर्जी APK से 10 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश | जयपुर से आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। फर्जी APK फाइल के जरिए एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के खाते से 10 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भ...
Continue Reading

नारनौल | पीस कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन : नशा तस्करों पर कार्रवाई की सराहना | चाइनीज मांझे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।
पीस कमेटी की बैठक में सदस्यों के साथ जनहित और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक दीपक।
नारनौल। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने अपने कार्यालय में पुलिस-पब्लिक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान सामाजिक चुनौत...
Continue Reading
Advertisement

Trending