फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी सख्त : शिकायतकर्ता के नहीं पहुंचने पर भड़के, अधिकारियों को भी लगाई फटकार

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान शिकायत सुनते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।
ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान शिकायत सुनते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।

फतेहाबाद | हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक ली। बैठक में रतिया के कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद रहे। जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को कई मामलों में सख्त निर्देश दिए।

फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते मंत्री कृष्ण बेदी।

फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते मंत्री कृष्ण बेदी।

शिकायतों की सुनवाई के दौरान बिजली निगम से जुड़ी एक शिकायत में शिकायतकर्ता के मौजूद नहीं होने पर मंत्री कृष्ण बेदी नाराज हो गए। उन्होंने बिजली निगम के एक्सईएन कृष्ण कुमार से कहा कि शिकायतकर्ता को बैठक तक नहीं आने दिया गया होगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन और सरकारी अमला यहां बैठा है, ऐसे में शिकायतकर्ता का बैठक में उपस्थित होना जरूरी है। मंत्री ने मामले को पेंडिंग रखते हुए अगली बैठक में शिकायतकर्ता को बुलाने के निर्देश दिए।

गांव ढाणी सांचला निवासी सुरेंद्र सिंह ने बिजली की नीची तारों को लेकर शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि करीब डेढ़ साल पहले आंधी और बारिश के दौरान बिजली तारें टूट गई थीं, जिन्हें अस्थायी रूप से जोड़ दिया गया, लेकिन अब भी हादसे का खतरा बना हुआ है।

बैठक के दौरान पिछली मीटिंग से लंबित पाइपलाइन संबंधी शिकायत पर भी चर्चा हुई। मंत्री कृष्ण बेदी ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और हर काम का स्पष्ट ब्यौरा प्रस्तुत करें।

मीटिंग में कुल 12 शिकायतें रखी गईं, जिनमें एक पुरानी और 11 नई शिकायतें शामिल थीं। रतिया मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी ने नगर पालिका रतिया पर अवैध कॉलोनियों में सड़क निर्माण करवाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

वहीं गांव बनमंदोरी निवासी राकेश कुमार ने बिना मान्यता स्कूल चलाने की शिकायत दी। इस पर डीईईओ अनीता बाई ने बताया कि स्कूल बंद कराया जा चुका है, लेकिन शिकायतकर्ता ने दावा किया कि स्कूल अभी भी संचालित हो रहा है। इस पर मंत्री ने डीईईओ को तत्काल जांच के निर्देश देते हुए कहा कि यदि स्कूल खुला मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

करीब 10 महीने बाद फतेहाबाद में मंत्री की मौजूदगी में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इससे पहले कई बैठकों में मंत्री की अनुपस्थिति के कारण डीसी को ही शिकायतों की सुनवाई करनी पड़ रही थी।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह मेवात | तेज तूफान ने गांव पाठखोरी में मचाई तबाही : कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था ठप

बबीता वर्मा
|
गांव पाठखोरी में तूफान के बाद क्षतिग्रस्त मकान
गांव पाठखोरी में तूफान के बाद क्षतिग्रस्त मकान
नूंह मेवात | जिले में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आए तेज तूफान और आंधी ने गांव पाठखोरी में भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गांव में कई मकानों, दीवारों और बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे पूरे...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
शेयर मार्केट निवेश ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
शेयर मार्केट निवेश ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
फरीदाबाद | पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई 72,74,882 रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम न...
Continue Reading

गुरुग्राम | घोड़ागाड़ी पर चढ़ कांग्रेस का महंगाई मार्च, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा : ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
गुरुग्राम | बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को गुरुग्राम में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस विरोध मार्च में कांग्रेस कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending