ज़िला
नूंह मेवात | तेज तूफान ने गांव पाठखोरी में मचाई तबाही : कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था ठप
नूंह मेवात | जिले में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आए तेज तूफान और आंधी ने गांव पाठखोरी में भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गांव में कई मकानों, दीवारों और बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तेज तूफान और आंधी से क्षतिग्रस्त पेड़
सबसे ज्यादा नुकसान गांव पाठखोरी निवासी आजाद पुत्र इल्यास के घर को हुआ। तेज हवाओं के चलते उनका मकान धराशायी हो गया। घर की दीवारें गिरने से अंदर रखा घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बेड, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, दरवाजे सहित अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गए। टीन शेड भी टूटकर बिखर गया, जिससे परिवार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

तेज तूफान से क्षतिग्रस्त घर की दीवार
गनीमत यह रही कि हादसे के समय आजाद अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। यदि परिवार घर में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं शेर अली बास निवासी शहीद पुत्र सफेदा की चारदीवारी भी तूफान की चपेट में आकर धराशायी हो गई। अचानक दीवार गिरने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि तूफान इतना भयावह था कि वर्षों बाद ऐसा मंजर देखने को मिला।
तूफान का असर केवल मकानों तक सीमित नहीं रहा। पाठखोरी से रावली को जोड़ने वाली सड़क पर कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शेर अली बास (पाठखोरी) जाने वाली बिजली लाइन भी जमीन पर गिर गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब 6 से 7 बिजली के खंभे टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और सड़क तथा बिजली व्यवस्था जल्द बहाल की जाए।
इस मामले में फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पटवारी से रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के प्रयास किए जाएंगे।
फतेहाबाद | ग्रीवेंस मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी सख्त : शिकायतकर्ता के नहीं पहुंचने पर भड़के, अधिकारियों को भी लगाई फटकार
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम | घोड़ागाड़ी पर चढ़ कांग्रेस का महंगाई मार्च, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा : ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन
-
ब्रेकिंग न्यूज़3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
निजामपुर3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
नांगल चौधरी3 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
नांगल चौधरी8 hours agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान