नांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नांगल चौधरी
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान जिले के टॉपर छात्र दीपांशु
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान जिले के टॉपर छात्र दीपांशु

नांगल चौधरी | जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के 10वीं कक्षा के होनहार छात्र दीपांशु ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने सपनों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। छात्र ने अपनी आंखों में बड़ा सपना संजो रखा है। वह भविष्य में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनना चाहता है।

पुलिस अधीक्षक ने छात्र के जज्बे, मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे यूपीएससी की तैयारी, अनुशासन और पुलिस सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूंगारका के छात्र दीपांशु स्कूल

बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूंगारका के छात्र दीपांशु स्कूल

10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले का कुल परीक्षा परिणाम 93.96 प्रतिशत रहा। भूंगारका स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दीपांशु ने 498 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के साथ दीपांशु ने प्रदेश में दूसरा स्थान भी हासिल किया।

प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने वाले दीपांशु को सम्मानित करता स्कूल स्टाफ।

प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने वाले दीपांशु को सम्मानित करता स्कूल स्टाफ।

इसी विद्यालय के छात्र शुभम ने 495 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दीपांशु मूल रूप से नांगल चौधरी का निवासी है और वह चौथी कक्षा से बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूंगारका में पढ़ाई कर रहा है। छात्र की सफलता के पीछे उसके परिवार का संघर्ष भी जुड़ा है। दीपांशु के पिता मोटर मैकेनिक का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

छात्र की उपलब्धि और आईपीएस बनने के सपने को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि दीपांशु की मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading

नांगल चौधरी | छात्राओं ने किया पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण : अधिकारों व सुरक्षा के प्रति हुईं जागरूक, बोर्ड टॉपर चित्रा का भी हुआ सम्मान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
विद्यालय की होनहार छात्रा चित्रा को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी
विद्यालय की होनहार छात्रा चित्रा को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी
नांगल चौधरी | पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्थानीय थाना नांगल चौधरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से करीब से अवगत कराना तथा उन्हें कानूनी अधिक...
Continue Reading

नांगल चौधरी | मौसम ने बदली करवट : तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में मौसम बदलने के बाद बारिश
नांगल चौधरी में मौसम बदलने के बाद बारिश
नांगल चौधरी |  क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम के समय आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending