नारनौल | मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | 15 जून तक सीवरेज और नालों की सफाई पूरी करने के आदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
बाढ़ राहत को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
बाढ़ राहत को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। आगामी मानसूनी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलभराव और संभावित बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने रविवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

नारनौल में मानसून तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल में मानसून तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी 15 जून से पहले जिले के सभी शहरों और कस्बों में सीवरेज लाइनों, नालियों और नहरों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग धरातल पर उतरकर गंभीरता से काम करें।

उपायुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अधिक रहती है, उनकी पहचान अभी से कर ली जाए ताकि समय रहते आवश्यक इंतजाम किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण करेंगी और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।

बैठक के दौरान जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले की लगभग 215 किलोमीटर लंबी 60 नहरों की सफाई का कार्य लगातार जारी है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों के सेक्टरों और कॉलोनियों में सीवरेज लाइनों की सफाई भी तेज गति से करवाई जा रही है, ताकि मानसून के दौरान पानी निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आए।

सिंचाई विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि जल निकासी के लिए विभाग के पास 9 डीजल पंप और 10 इलेक्ट्रॉनिक पंप पूरी तरह तैयार स्थिति में उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भी अपने पंप सेट तैयार रखने के निर्देश दिए।

बैठक में विद्युत निगम के अधिकारियों को मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थिति में तुरंत अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पानी जमा न होने देने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को भी डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी भारत भूषण तथा जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। आरती सिंह राव की पहल से पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज को बड़ी सौगात : 134.17 करोड़ रुपये से होगा विस्तार | दक्षिण हरियाणा में आयुष शिक्षा का बनेगा प्रमुख केंद्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज परिसर में नए भवनों और आधारभूत...
Continue Reading

नारनौल। बेटी के जन्मदिन पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील का आयोजन : सामाजिक सरोकारों से दिया प्रेरक संदेश | संस्थाओं की जनसेवा पहल की सराहना

अनीता
|
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।
बेटी के जन्मदिन पर गोशाला में सवामनी, पौधारोपण और छबील सेवा करते समाजसेवी व परिवारजन।
नारनौल। बेटी के जन्मदिन को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट, ढाणी बाठोठा के सहयोग से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोसेवा, पौधारोपण और छबील लगाकर समाज में सेवा, पर्यावरण ...
Continue Reading

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | भाषण प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में रविवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ज...
Continue Reading
Advertisement

Trending