नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार 23 मई को फिरोजपुर झिरका के बिवा रोड पर एक टाटा मैजिक वाहन में स्कूली बच्चों को नियमों की अनदेखी करते हुए ले जाया जा रहा था। वाहन के अंदर जहां करीब 15 से 20 बच्चे बैठे हुए थे, वहीं 10 से 12 बच्चे वाहन की छत पर भी बैठे नजर आए। यह नजारा किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा था।

रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया। वीडियो सामने आते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही ट्रैफिक थाना मांडीखेड़ा की टीम सक्रिय हुई और वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर संबंधित टाटा मैजिक को पकड़ लिया।

जांच के दौरान वाहन में स्कूली बच्चों के परिवहन संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसका चालान किया गया तथा वाहन को इंपाउंड कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को इस तरह ठूंस-ठूंसकर और छत पर बैठाकर ले जाना उनकी जान को खतरे में डालने जैसा है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक प्रत्येक छात्र से करीब दस रुपये किराया लेकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में सवार बच्चे किस निजी स्कूल के थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चों के स्कूल तथा वाहन संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading

फतेहाबाद। टोहाना में ITI छात्र पर लाठी-डंडों से हमला : गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को किया अग्रोहा रेफर | पुरानी रंजिश के कारण पीटा

राजेश भाम्भू
|
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
फतेहाबाद। टोहाना शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिंपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने अग्...
Continue Reading

फतेहाबाद | गर्मी बढ़ते ही नहरों की ओर बढ़ा बच्चों का रुझान : स्कूल छुट्टियों के पहले दिन नहरों में उमड़ी भीड़ | हादसों का खतरा बढ़ा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में गर्मी के दौरान नहर में नहाते और मस्ती करते बच्चे।
फतेहाबाद में गर्मी के दौरान नहर में नहाते और मस्ती करते बच्चे।
फतेहाबाद। जिले में गर्मियों की स्कूल छुट्टियां शुरू होते ही पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का रुझान नहरों की तरफ देखने को मिला। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नहरों में नहाते नजर आए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चे बिना...
Continue Reading
Advertisement

Trending