निजामपुर। ताऊ देवीलाल चौक पर राहगीरों को पिलाया शीतल जल : युवाओं ने पेश की मानव सेवा की मिसाल | भीषण गर्मी में लोगों को मिली राहत

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी और युवा।
ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी और युवा।

निजामपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। नलवाती विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी, सत्ता पहलवान नापला, जाट सभा नांगल चौधरी के उप प्रधान अभय सिंह गावड़ी जाट, सतीश घटाशेर तथा क्षेत्र के युवाओं ने राहगीरों को शीतल जल पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई।

कार्यक्रम के दौरान चौक से गुजर रहे राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी वितरित किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच शीतल जल पाकर लोगों ने राहत महसूस की और इस सामाजिक पहल की सराहना की।

युवाओं ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता का संदेश भी देते हैं। लोगों ने युवाओं की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए अन्य सामाजिक संगठनों से भी ऐसे कार्यों में भागीदारी की अपील की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शरबत : युवाओं ने लिया 1000 पेड़ लगाने का संकल्प | छिलरो गांव में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भूपेंद्र कुमार
|
छिलरो गांव के बस स्टैंड पर राहगीरों को शरबत पिलाते युवा और पौधारोपण का संकल्प लेते ग्रामीण।
छिलरो गांव के बस स्टैंड पर राहगीरों को शरबत पिलाते युवा और पौधारोपण का संकल्प लेते ग्रामीण।
निजामपुर | नौतपा की भीषण गर्मी के बीच छिलरो गांव के बस स्टैंड पर सरपंच विक्रम पहलवान, भूपेंद्र गंडास, जोगिंदर राड़, ईश्वर चौधरी एवं गांव के नौजवान युवाओं ने राहगीरों को शरबत पिलाकर राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। तेज गर्मी में लोगों को ठंडा शरबत...
Continue Reading

निजामपुर | नौतपा की भीषण गर्मी में दनचोली के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल : राहगीरों को पिलाया शरबत

भूपेंद्र कुमार
|
दनचोली गांव में शरबत वितरण शिविर के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाते युवा।
दनचोली गांव में शरबत वितरण शिविर के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाते युवा।
निजामपुर | नौतपा की प्रचंड गर्मी और झुलसा देने वाली लू के बीच सोमवार को गांव दनचोली के युवाओं ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। गांव के मुख्य मार्ग पर युवाओं ने शरबत वितरण शिविर लगाकर राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहु...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading
Advertisement

Trending