महेंद्रगढ़ | कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन : महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व सीपीएस राव दान सिंह।

महेंद्रगढ़ | आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता राव दान सिंह के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत यादव सभा से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य बाजारों से मार्च निकाला और लघु सचिवालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान राव दान सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय “गुलेल गैंग” के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं, चोरी और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में महेंद्रगढ़ में नशे की हालत में एक युवक द्वारा अपनी ही मां की हत्या किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लाखों युवाओं के साथ रोजगार और भर्ती के नाम पर धोखा हुआ है, जबकि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।

ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, किसानों और आम जनता को आर्थिक राहत दी जाए तथा भविष्य में परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान एक बात खास चर्चा में रही कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पोस्टर या तस्वीरें नजर नहीं आईं। प्रदर्शन में केवल राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरों वाले पोस्टर दिखाई दिए, जिसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक : अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा | पीड़ितों को राहत राशि देने पर चर्चा

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक
महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने आज अपने कार्यालय में उप-मण्डल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक में एएसपी फैजल खान भी मौजूद रहे। एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि इस अधिनियम के तहत प्रशासन ने विभिन्न अधिकारियों की भूमिका तथा जि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | स्व. दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ : बालाजी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित | श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

सुशील शर्मा
|
बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु।
बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु।
महेंद्रगढ़ | श्री रामलीला परिषद के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर परिषद प्रांगण स्थित बालाजी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बोहरा परिवार एवं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | लगातार डीजल, पेट्रोल एवं गैस की बढ़ती कीमतों से देश एवं प्रदेश का नागरिक भय के साए में जीने को मजबूर : सत्यवीर झुकिया

सुशील शर्मा
|
सत्यवीर झुकिया
सत्यवीर झुकिया
महेंद्रगढ़ | जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने डीजल, पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी महंगाई के बोझ तले जीवन जीने को मजबूर हो गया है। पिछले 15 ...
Continue Reading
Advertisement

Trending