ज़िला
फतेहाबाद | मंत्री के सामने भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे बीजेपी वाइस-चेयरमैन : फतेहाबाद में कृष्ण बेदी कल लेंगे ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग
फतेहाबाद | हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के सामने उन्हीं की पार्टी के नेता भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे। मंत्री बेदी कल (शनिवार को) फतेहाबाद के डीपीआरसी हॉल में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग लेंगे। इस मीटिंग में रतिया मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी, रतिया नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत रखेंगे।
उनकी शिकायत को ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग के एजेंडे में शामिल किया गया है। शिकायतकर्ताओं की लिस्ट में 10वां नंबर कुलवंत सैनी का है। मीटिंग में मंत्री के सामने कुल 11 मामले रखे जाएंगे। इनमें से एक पिछली मीटिंग का एजेंडा रखा गया है, जबकि 10 नए एजेंडे शामिल किए गए हैं।
बता दें कि, पहले श्रुति चौधरी फतेहाबाद ग्रीवेंस कमेटी की चेयरपर्सन थी, लेकिन अब मंत्री कृष्ण बेदी को चेयरमैन बनाया गया है। वह बतौर कैबिनेट मंत्री पहली बार फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग लेंगे।
रतिया मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी ने शिकायत दी है कि नगर पालिका रतिया के अधिकारी, ठेकेदारों और भूमि माफिया लोगों से मिलकर अवैध जमीन पर, अवैध कॉलोनी में अवैध तरीके से नई सड़कों का निर्माण करवा रहे हैं। जमीन प्राइवेट आदमियों के नाम है और अवैध तरीके से कॉलोनी काटी गई है।
इस बारे में कई बार नगर पालिका के सचिव और जेई को अवगत करवा चुके हैं। मौके का निरीक्षण भी करवा चुके हैं, मगर सब मिली भगत करके सरकार के पैसों को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। सैनी ने सारे मामले की जांच सीएम फ्लाइंग से करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नकली पाइप लगाने का मामला : गांव बड़ोपल के सुंदर सिंह की पहली शिकायत रखी गई है, जिसमें बताया गया है कि गांव में चिंदड़ से बड़ोपल में नकली पाइप लाइन लगाई गई है। जिसमें 2025 में रिकवरी का लेटर भी जारी किया गया लेकिन रिकवरी आज तक ना हुई है और ना ही पाइप लाइन चेंज की गई है।
गांव जांडली कलां के संदीप कुमार की शिकायत है कि पिछले दो महीने से उनकी गली में पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है। पेयजल सप्लाई की लगभग 22 साल पुरानी पाइप लाइन है। काफी पुरानी और ज्यादा गहरी लाइन होने के कारण सप्लाई नही पहुंच रही। उनकी गली में नई पाइप लाइन नहीं डाली गई।
टोहाना क्षेत्र के गांव गाजूवाला निवासी बबीता रानी ने भी शिकायत लगाई है, जिसमें कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। इस शिकायत के जरिए उन्होंने पति व बेटी के लिए इंसाफ की मांग की है।
गांव बनमंदोरी निवासी राकेश कुमार ने अपने गांव में बिना मान्यता स्कूल चलाने को लेकर शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाए गए हैं कि तीन-चार साल से स्कूल अवैध तरीके से चल रहा है।
गांव भिरडाना निवासी तारो बाई ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसका देवर उसकी जमीन हड़पना चाहता है। उसके परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा भी करता है।
गांव नांगल निवासी पहलवान अपनी पत्नी की पेंशन नहीं मिलने की शिकायत रखेंगे। उन्होंने बताया है कि उसकी पत्नी सोमा बाई दिव्यांग पेंशन डाकखाने के माध्यम से ले रही थी। पिछले तीन साल से पेंशन नहीं निकलवाई। हमने मकान बनवाने की सोच कर के पैसे जमा किए, अब पेंशन नहीं निकल रही।
रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल
दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
निजामपुर2 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल13 hours agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
हरियाणा2 days agoमहेंद्रगढ़ | एबीवीपी हरियाणा प्रांत अभ्यास वर्ग की तैयारियां शुरू : व्यवस्था बैठक आयोजित
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
अटेली2 days agoचंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला