ज़िला
निजामपुर | हरनाथ की ढाणी के पास जारी है सड़क जाम : बिजली-पानी संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा | टूटी लाइन से सप्लाई ठप | मौके पर डटे अधिकारी
निजामपुर | महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर क्षेत्र में बॉयल गांव के पास हरनाथ की ढाणी में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बिजली और पानी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा रखा है। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।

निजामपुर क्षेत्र में सड़क जाम के दौरान लगी वाहनों की लंबी कतार।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। हाल ही में बिजली लाइन टूटने के कारण पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई, जिससे पेयजल संकट और गहरा गया। भीषण गर्मी में लगातार परेशानी झेल रहे ग्रामीण आखिरकार सड़क पर उतर आए।
ग्रामीणों ने बॉयल गांव के पास सड़क जाम कर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मौके पर ही डटे हुए हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
स्थिति की सूचना मिलते ही निजामपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ निजामपुर भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने और बिजली व्यवस्था जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन फिलहाल ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं हैं।
निजामपुर | ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्श : सरकार से पक्का करने की उठाई मांग
निजामपुर। ताऊ देवीलाल चौक पर राहगीरों को पिलाया शीतल जल : युवाओं ने पेश की मानव सेवा की मिसाल | भीषण गर्मी में लोगों को मिली राहत
निजामपुर | भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शरबत : युवाओं ने लिया 1000 पेड़ लगाने का संकल्प | छिलरो गांव में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
-
नारनौल6 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी7 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी9 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन