निजामपुर | फैसलाशुदा और अदम पता मुकदमों की केस प्रॉपर्टी का निस्तारण : शराब, हथियार और फोरेंसिक साक्ष्य किए नष्ट

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| निजामपुर
थाना निजामपुर में न्यायालय के आदेशानुसार फैसलाशुदा मुकदमों की केस प्रॉपर्टी का निस्तारण करते हुए पुलिस अधिकारी।
थाना निजामपुर में न्यायालय के आदेशानुसार फैसलाशुदा मुकदमों की केस प्रॉपर्टी का निस्तारण करते हुए पुलिस अधिकारी।

निजामपुर। थाना निजामपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए फैसलाशुदा और अदम पता मुकदमों से संबंधित माल मुकदमा (केस प्रॉपर्टी) का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई, जिससे लंबे समय से थाने के मालखाने में सुरक्षित रखी गई केस प्रॉपर्टी का कानूनी रूप से निपटारा किया जा सका।

कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज दो मुकदमों की जब्त शराब को नष्ट किया गया। इनमें 180 बोतल बीयर, 24.5 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 288 पव्वे देशी शराब शामिल थे। पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों के अनुसार इन सभी शराब की खेपों को नष्ट करवाया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 12 अन्य फैसलाशुदा और अदम पता मुकदमों की केस प्रॉपर्टी का भी निस्तारण किया।

थाना निजामपुर पुलिस द्वारा फैसलाशुदा मुकदमों की केस प्रॉपर्टी नष्ट करने की कार्रवाई।

थाना निजामपुर पुलिस द्वारा फैसलाशुदा मुकदमों की केस प्रॉपर्टी नष्ट करने की कार्रवाई।

इन मामलों में हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, चोरी और सड़क दुर्घटनाओं जैसे गंभीर अपराध शामिल थे। नष्ट की गई सामग्री में फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए सीलबंद लिफाफे, डीएनए एवं विसरा सैंपल, वारदात में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी मामलों में न्यायालय द्वारा अंतिम निर्णय सुनाया जा चुका था और फाइलें बंद की जा चुकी थीं। इस कार्रवाई से न केवल लंबित कानूनी प्रक्रियाओं का समापन हुआ है बल्कि थाना मालखाने में पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध हो गया है, जिससे रिकॉर्ड और जब्त सामग्री के रखरखाव में सुविधा होगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर। शोक के बीच जनचिंता के मुद्दों पर बोले दुष्यंत चौटाला : महंगाई और खाद संकट पर जताई चिंता

भूपेंद्र कुमार
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों से मिलते दुष्यंत चौटाला।
नांगल चौधरी क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों से मिलते दुष्यंत चौटाला।
निजामपुर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को हल्का नागल चौधरी के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए...
Continue Reading

निजामपुर | बिजली का लोहे का पोल टूटा : ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

भूपेंद्र कुमार
|
छिलरो-धानोता मार्ग पर टूटा हुआ बिजली का पोल और नीचे झुकी बिजली लाइन।
छिलरो-धानोता मार्ग पर टूटा हुआ बिजली का पोल और नीचे झुकी बिजली लाइन।
निजामपुर | छिलरो गांव से धानोता की ओर जाने वाली बिजली लाइन का एक लोहे का पोल टूटकर नीचे गिर गया है, जिससे क्षेत्र में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पोल के गिरने से आसपास से गुजरने वाले लोगों तथा आवारा पशुओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा...
Continue Reading

निजामपुर | हरनाथ की ढाणी के पास जारी है सड़क जाम : बिजली-पानी संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा | टूटी लाइन से सप्लाई ठप | मौके पर डटे अधिकारी

भूपेंद्र कुमार
|
हरनाथ की ढाणी के पास बिजली-पानी संकट को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।
हरनाथ की ढाणी के पास बिजली-पानी संकट को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।
निजामपुर | महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर क्षेत्र में बॉयल गांव के पास हरनाथ की ढाणी में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बिजली और पानी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा रखा है। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था और सड़क के दोन...
Continue Reading
Advertisement

Trending