ज़िला
फरीदाबाद | 1,90,000 रुपये की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले चाचा- भतीजा गिरफ्तार : साइबर थाना NIT की कार्रवाई
फरीदाबाद | पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जानकार बनकर 1,90,000 रुपये की ठगी करने के मामले में बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले चाचा-भतीजा को साइबर थाना NIT की टीम ने 31 मई को आगरा एवं फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान राजकुमार एवं पुष्पेन्द्र निवासी जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया कि पुष्पेन्द्र की पहचान नईन से थी। नईन ने अपने साले आबिद का बैंक खाता पुष्पेन्द्र को उपलब्ध कराया था। पुष्पेन्द्र ने उक्त खाता अपने चाचा राजकुमार को दिया था, जिसने इस खाता को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।
उन्होंने आगे बताया कि खाताधारक आबिद एवं नईन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी पूछताछ में आरोपितों का नाम सामने आया है। पुष्पेन्द्र को जेल भेज दिया है, वहीं राजकुमार को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
बता दें कि एस.जी.एम नगर निवासी एक महिला के पास 15 मार्च को उसके देवर के नाम से फोन आया था जोकि रुस में काम करता है। कथित देवर ने कहा कि भाभी में आपके खाता में 6 लाख रुपये भेज रहा हूं और आपके पास बैंक से कॉल आयेगा। फिर महिला के कुछ देर बाद ही बैंक से कॉल भी आया। उसके बाद फिर से देवर के नाम से फोन आया, जिसने कहा कि विजा खत्म हो गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विजा बढाने के लिये 1,90,000 रु. भेज दो, जिस पर महिला ने ठगो द्वारा बताए खाता में 1,90,000 रु. भेज दिये। शिकायत पर थाना साइबर NIT में मामला दर्ज किया गया था।
कैथल। राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में दिखा युवाओं का जोश : डांस प्रतियोगिता और फायर सेफ्टी प्रशिक्षण रहे आकर्षण का केंद्र
नूंह। 58 गांवों पर साइबर अपराध का दाग : नूंह पुलिस ने सरपंचों को थमाए कानूनी नोटिस
नूंह | डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का ज्ञापन : महंगाई पर जताई चिंता
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
सतनाली5 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी24 hours agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित