ज़िला
नांगल चौधरी। नांगल पीपा में अंधड़ के बाद टूटे खंभों से बढ़ी परेशानी : ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
नांगल चौधरी। नांगल पीपा गांव में आए तेज अंधड़ और बारिश से भारी तबाही मची है। ग्रामीणों ने बताया कि अंधड़ के दौरान कई पेड़-पौधे उखड़ गए, मकानों की दीवारें ढह गईं, टीन शेड उड़ गईं और पानी की प्लास्टिक टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं साथ ही कई बिजली के खंभे टूटकर मुख्य रास्तों और फिरनी पर गिर गए, जिससे गांववासियों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद भी बिजली विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीण हनी ने बताया कि टूटे हुए खंभे और तार सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। उनका कहना है कि अगर विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंचती तो रास्तों को खोला जा सकता था और नुकसान कम हो सकता था।
सरपंच रामनरेश ने बताया कि अंधड़ के बाद कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया बेहद जरूरी है ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
ग्रामीण नीरज, राहुल, निखिल, सुरेश और जसवंत ने बताया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे गर्मी और अंधड़ के बाद परेशानियां और बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि टूटे खंभे और लटकते तार न केवल बिजली बहाल करने में बाधा हैं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन विभागीय त्वरित कार्रवाई से लोगों की परेशानियां कम हो सकती हैं। अगर राहत और मरम्मत कार्य समय पर शुरू होते, तो रास्तों को जल्दी खोला जा सकता था
अंधड़ के कारण हुए नुकसान का ध्यान रखते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विशेष सर्वे कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिन परिवारों के मकानों की दीवारें और अन्य संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग से भी टूटे खंभों और तारों की मरम्मत करने की मांग की है।

तेज अंधड़ में खेतों में पेड़ टूटकर गिर गए
ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गिरे हुए खंभों, पेड़ और अन्य अवरोध तुरंत हटाए जाएं, ताकि आवागमन सुचारू हो और किसी अप्रिय घटना की संभावना खत्म हो। फिलहाल ग्रामीण राहत कार्य और विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
नांगल चौधरी | अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा : दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नांगल चौधरी | तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर : सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल, किसानों को भारी नुकसान
नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर का भव्य समापन : बेटियों ने दिखाया शौर्य, आत्मरक्षा के दमदार प्रदर्शन से गूंजा परिसर, संस्कारों का दिया संदेश
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय18 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?