नांगल चौधरी | अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा : दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
अकबरपुर हादसे में मृतक दोनों महिलाओं की तस्वीर
अकबरपुर हादसे में मृतक दोनों महिलाओं की तस्वीर।

नांगल चौधरी। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव शिमला निवासी परिवार नांगल कालिया गांव में रिश्तेदारों से मिलने आ रहा था। रास्ते में अकबरपुर फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक खराब होने पर सभी सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में कमला देवी और भतेरी देवी की मौत हो गई, जबकि एक युवक और करीब 8 से 10 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतक महिला की मां का करीब 15 दिन पहले ही निधन हुआ था। परिवार शोक व्यक्त करने और रिश्तेदारों का हालचाल जानने नांगल कालिया आ रहा था, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को एक और गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस ने अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading

नांगल चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को समर्पित रहा विद्यासागर आर्य का जन्मदिवस : आर्य वीरांगना शिविर में त्रिवेणी सहित 21 पौधे लगाकर दिया हरित भविष्य का संदेश

मंजीत सोनी
|
आर्य वीरांगना शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते विद्यासागर आर्य और अन्य लोग।
आर्य वीरांगना शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते विद्यासागर आर्य और अन्य लोग।
नांगल चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष विद्यासागर आर्य का जन्मदिवस भी समाज सेवा और ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। नांगल पीपा में अंधड़ के बाद टूटे खंभों से बढ़ी परेशानी : ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

नितिन यादव
|
मुख्य रास्ता अवरुद्ध अंधड़ के बाद बिजली का खंभा टूटकर गिरा पड़ा
मुख्य रास्ता अवरुद्ध अंधड़ के बाद बिजली का खंभा टूटकर गिरा पड़ा
नांगल चौधरी। नांगल पीपा गांव में आए तेज अंधड़ और बारिश से भारी तबाही मची है। ग्रामीणों ने बताया कि अंधड़ के दौरान कई पेड़-पौधे उखड़ गए, मकानों की दीवारें ढह गईं, टीन शेड उड़ गईं और पानी की प्लास्टिक टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं साथ ही कई बिजली के खं...
Continue Reading
Advertisement

Trending