ज़िला
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत सर्वश्रेष्ठ गांव सम्मान समारोह: खेड़ी की छात्राएं सम्मानित
नारनौल, 24 मार्च। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित सर्वश्रेष्ठ गांव पुरस्कार समारोह में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभाव से समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।
स्थानीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने लिंगानुपात में सुधार के लिए जिले के गांव खेड़ी को वर्ष 2025 के लिए प्रथम स्थान पर सम्मानित किया। गांव खेड़ी ने 1306 का लिंगानुपात हासिल कर जिले में मिसाल पेश की है।
इस अवसर पर खेड़ी गांव की दसवीं कक्षा की तीन मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खुशी (पुत्री सरजीत) को 75 हजार रुपये, कृतिका (पुत्री रामपाल) को 45 हजार रुपये और लक्की (पुत्री सुरेश) को 30 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान केवल बेटियों की मेहनत का ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने गांव में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणामों पर भी प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए सीएचसी सेहलंग की एसएमओ डॉ. प्रभा यादव, सरपंच पंकज, बीएसी इंद्रजीत, एएनएम सुदेश कुमारी तथा आशा कार्यकर्ता लाली, मंजू, सुमन देवी, शशि बाला और पूनम को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीपीओ प्रमोद कुमार, उप सिविल सर्जन (पीएनडीटी) डॉ. हर्ष चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप, प्रवीण और प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं
महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल11 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता