नारनौल | जल संरक्षण अभियान तेज : 7 अवैध कनेक्शन काटे | 3 उपभोक्ताओं को नोटिस

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।

नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने विशेष जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखपुरा क्षेत्र में 7 अवैध पेयजल कनेक्शन काट दिए, जबकि पेयजल की बर्बादी करने वाले 3 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि पेयजल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान निरीक्षण में पाया गया कि कई लोगों ने मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ रखे थे तथा कुछ उपभोक्ता घरेलू पेयजल का उपयोग सिंचाई कार्यों में कर रहे थे। इससे अन्य उपभोक्ताओं तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा था।

पानी बर्बाद करने वालों को नोटिस देते हुए विभाग की टीम।

पानी बर्बाद करने वालों को नोटिस देते हुए विभाग की टीम।

मुकेश शर्मा ने बताया कि गांवों और शहरों में लगातार पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। विभाग के पास पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद अवैध उपयोग और पानी की बर्बादी के कारण कई इलाकों में जल संकट की स्थिति बन रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जूनियर इंजीनियर अभिषेक, जेई नरेश कुमार और बीआरसी इंद्रजीत के नेतृत्व में विशेष निगरानी टीम गठित की गई है।

अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए, उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपने नलों पर टोंटी या वाल्व लगाएं तथा पानी को व्यर्थ बहने से रोकें। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में पानी की बर्बादी पाए जाने पर संबंधित कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

उपमंडल अभियंता ने आमजन से अपील की कि वे जल संरक्षण में सहयोग करें ताकि प्रत्येक घर तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पेयजल एवं सीवर संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-180-5678 तथा लैंडलाइन नंबर 01282-260562 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

इस अभियान में जेई अभिषेक, जेई नरेश कुमार, बीआरसी इंद्रजीत, सुपरवाइजर संजय कुमार, फिटर महिपाल, पंप चालक सूरज पुरी और राजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पेयजल कनेक्शनों की नियमित जांच कराने, रिसाव को तुरंत ठीक करवाने तथा स्वच्छ पेयजल बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्राप्त करना सभी का अधिकार है, वहीं इसकी गुणवत्ता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सैनी समाज सक्रिय : रेस्ट हाउस में हुई बैठक | अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री स्वागत को लेकर आयोजित सैनी समाज की बैठक।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 8 जून को प्रस्तावित नारनौल दौरे को लेकर रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में सैनी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम की तैयारियों तथा समाज की अधिकतम भागीदारी स...
Continue Reading

नारनौल | अरावली की गोद में इतिहास से रूबरू हुए युवा : ढोसी की पहाड़ी पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ढोसी पर्वत पर शैक्षणिक भ्रमण करते युवा।
ढोसी पर्वत पर शैक्षणिक भ्रमण करते युवा।
नारनौल। भारत निर्माण युवा दल, हरियाणा द्वारा आयोजित चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागी बच्चों को ऐतिहासिक, धार्मिक और प्रागैतिहासिक महत्व से समृद्ध ढोसी की पहाड़ी (कुलताजपुर) ...
Continue Reading

नारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल

हरविन्द्र यादव
|
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्टर
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्टर
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित महेंद्रगढ़ दौरे और भाजपा कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम से पहले एक सोशल मीडिया पोस्टर ने जिले की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव द्वारा साझा किए गए एक पोस्टर में हर...
Continue Reading
Advertisement

Trending