ज़िला
नूंह। 800 लीटर डीजल बेचकर ट्रक छोड़ हुआ था फरार : 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित आरोपी
नूंह। करीब 15 साल से कानून की आंखों में धूल झोंक रहा एक उद्घोषित आरोपी आखिरकार नूंह पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने वर्ष 2009 के चर्चित गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अजरुदीन पुत्र खुशी खान निवासी गांव ढेकली, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी में अभियोग संख्या 207/09 धारा 407 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचते रहने के कारण अदालत ने उसे उद्घोषित आरोपी घोषित कर रखा था।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2009 में आरोपी श्री गणेश कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के तौर पर कार्यरत था। वह हरियाणा के पानीपत से माल भरकर सीसवाल के लिए रवाना हुआ था। आरोप है कि रास्ते में रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित यूनिस होटल के पास उसने ट्रक से करीब 800 लीटर डीजल बेच दिया और कंपनी से मिली 10 हजार रुपये की पेशगी राशि लेकर वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस चौकी जयसिंहपुर प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि उनकी टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उद्घोषित आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगामी कार्रवाई के लिए थाना धारूहेड़ा से आए उप निरीक्षक अभय पाल के सुपुर्द कर दिया गया।
नूंह पुलिस का कहना है कि जिले में उद्घोषित और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
फरीदाबाद | साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 23 आरोपी गिरफ्तार | 6.97 लाख बरामद | 65 लाख खाते फ्रीज
गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर
रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची