ज़िला
नूंह | सस्ते iPhone और घर बैठे नौकरी का झांसा : सोशल मीडिया ठगी में आरोपी गिरफ्तार
नूंह। सोशल मीडिया पर सस्ते iPhone बेचने और घर बैठे रोजगार दिलाने का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान तारीफ पुत्र हसन मोहम्मद निवासी गांव सुखपुरी, थाना नगीना, जिला नूंह के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सस्ते दामों में iPhone उपलब्ध कराने के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। विज्ञापनों में आकर्षक ऑफर दिखाकर वह लोगों से पहले ऑनलाइन भुगतान करवा लेता था, लेकिन रकम मिलने के बाद न तो मोबाइल भेजता था और न ही पैसे वापस करता था।
इसके अलावा आरोपी बेरोजगार लोगों को घर बैठे काम दिलाने का लालच भी देता था। वह पेन-पेंसिल पैकिंग, चूड़ी पैकिंग और अन्य घरेलू रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से संपर्क करता था। नौकरी दिलाने के बहाने रजिस्ट्रेशन फीस, एडवांस राशि, कूरियर चार्ज, आईडी कार्ड और सामग्री भेजने के नाम पर पैसे वसूलता था। रकम मिलने के बाद पीड़ितों से संपर्क तोड़ दिया जाता था।
आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज मिली है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति से 26,100 रुपये तथा महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 67,000 रुपये की ठगी की थी। दोनों मामलों में पीड़ितों को ऑनलाइन ऑफर और रोजगार के नाम पर झांसा दिया गया था।
मामले में साइबर थाना नूंह में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब आरोपी के बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।
गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर
रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार
नूंह। 800 लीटर डीजल बेचकर ट्रक छोड़ हुआ था फरार : 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित आरोपी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश