फरीदाबाद | साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 23 आरोपी गिरफ्तार | 6.97 लाख बरामद | 65 लाख खाते फ्रीज

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा

फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 30 मई से 05 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹697750/- बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 6 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 02 व सेंट्रल के 03 व बल्लभगढ का 1 एक मामला शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 697750/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 554 शिकायतों का निस्तारण कर 65,30,365/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 30 मई से 05 जून के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अरविन्द, पीयूष सिंह, कृष्ण देव, सुजीत प्रताप, अमित राय, विकाश मालिक, मुकुल उर्फ कुल्लू, राहुल गुरुंग, विकाश, घनश्याम, विशाल रावत, रिशल गुप्ता, पुष्पेंद्र, राजकुमार, रमेश गुप्ता, जशप्रीत कौर, विजय, हर्ष खत्री, गौरव शर्मा, ऋषभ, प्रतीक रविंद्रा बोबड़े, राहुल प्रेमचंद, अजीत व अंबिका का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपने बैंक से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी तथा ओटीपी किसी को शेयर ना करें। जागरूकता ही साइबर ठगी पर प्रभावी प्रहार है, जागरूक बने सुरक्षित रहें

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गुरुग्राम में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान पर घने बादल छाने के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इल...
Continue Reading

रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने प्रजापति चौक के पास लावारिस हालत में घूम रही 6 साल की एक नाबालिग बच्ची के परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया। बच्ची के...
Continue Reading

नूंह। 800 लीटर डीजल बेचकर ट्रक छोड़ हुआ था फरार : 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित आरोपी

बबीता वर्मा
|
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
नूंह। करीब 15 साल से कानून की आंखों में धूल झोंक रहा एक उद्घोषित आरोपी आखिरकार नूंह पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने वर्ष 2009 के चर्चित गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending