ज़िला
नूंह | तावडू रोड के नाले में मिला 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव : पहचान न होने से गहराया रहस्य
नूंह | शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूंह-तावडू रोड स्थित एक नाले में सोमवार तड़के करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना नूंह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तड़के नूंह-तावडू रोड से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर नाले में पड़े एक महिला के शव पर पड़ी। पहले लोगों को कुछ संदिग्ध दिखाई दिया, लेकिन पास जाकर देखने पर महिला का शव नजर आया। इसके बाद तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवाया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, मगर कोई भी महिला के बारे में जानकारी नहीं दे सका।
सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है ताकि महिला की पहचान हो सके।
पुलिस के अनुसार महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।
अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के परिवार या परिचित की कोई महिला लापता है तो वे पुलिस से संपर्क कर पहचान कराने में सहयोग करें। मामले की जांच जारी है।
नूंह। आंधी-तूफान ने नूंह में मचाई तबाही : पेड़ उखड़े-खंभे टूटे | रातभर अंधेरे में डूबे कई गांव
हरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक
फरीदाबाद | साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 23 आरोपी गिरफ्तार | 6.97 लाख बरामद | 65 लाख खाते फ्रीज
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची