अहमदाबाद | अवैध घुसपैठ पर बड़ा प्रहार : 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में | 166 बांग्लादेशी मिले | शहरभर में चला अभियान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान 166 लोगों के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य लोगों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 2 जून की रात चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच कार्यालय लाया गया, जहां उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बसों में लाए गए संदिग्ध।

बसों में लाए गए संदिग्ध।

अधिकारियों के मुताबिक लगातार कार्रवाई के कारण अवैध रूप से रह रहे लोग अब शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों और श्रमिक आवासों में पहचान बदलकर रह रहे हैं। इसी वजह से पूरे शहर में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिरासत में लिए गए लोग।

हिरासत में लिए गए लोग।

पूछताछ में कुछ लोगों ने खुलासा किया है कि यहां कमाए गए पैसे बांग्लादेश में रहने वाले परिवारों तक दलालों के माध्यम से पहुंचाए जाते थे। जांच में मोबाइल एप्लीकेशनों के जरिए लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। साइबर विशेषज्ञ मोबाइल फोन और एप्लीकेशनों की जांच में जुटे हुए हैं।

जांच के दौरान गिनती करते अधिकारी।

जांच के दौरान गिनती करते अधिकारी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी गुजरात पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम ने अवैध बस्तियों और अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था। उस दौरान अहमदाबाद से 890 और सूरत से 134 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 600 से अधिक के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई थी।

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क, दलालों और दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय सर्वे में चमके आईएएस अजय कुमार : देश के 25 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में शामिल | सीएमओ में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
आईएएस अधिकारी अजय कुमार
आईएएस अधिकारी अजय कुमार
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में तैनात अजय कुमार को प्रशासनिक नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘...
Continue Reading

चंडीगढ़ | 13 लाख रिश्वत कांड में नए खुलासे : सीबीआई रिमांड पर इंस्पेक्टर ओपी राणा | कई वरिष्ठ अधिकारी जांच के घेरे में

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
13 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई रिमांड पर चल रहा आरोपी इंस्पेक्टर ओपी राणा।
13 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई रिमांड पर चल रहा आरोपी इंस्पेक्टर ओपी राणा।
चंडीगढ़ | पंजाब विजिलेंस मुख्यालय से जुड़े 13 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई जांच लगातार गहराती जा रही है। मामले में फरार रहने के बाद गिरफ्तार किए गए इंस्पेक्टर ओपी राणा से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। सीबीआई ...
Continue Reading

मध्य प्रदेश | तीन मंजिला इमारत में भीषण आग : रेस्टोरेंट के किचन से उठीं लपटें | चार गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले गए

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
भोपाल में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
भोपाल में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। आग का पता रविवार सुबह उस समय चला जब पड़ोसी भवन के सुरक्षा कर्मी ने इमारत से धुआं उठते देखा। सूचना मिलते ही अग्न...
Continue Reading
Advertisement

Trending