नूंह। आंधी-तूफान ने नूंह में मचाई तबाही : पेड़ उखड़े-खंभे टूटे | रातभर अंधेरे में डूबे कई गांव

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में तेज आंधी-तूफान के बाद सड़क पर गिरा पेड़ और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनें।
नूंह में तेज आंधी-तूफान के बाद सड़क पर गिरा पेड़ और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनें।

नूंह। देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने नूंह जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जबकि बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।

नूंह, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका, नगीना, तावडू और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा।

एनएच-248ए सहित कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। कई जगह टीन शेड हवा में उड़ गए, जबकि दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर लगे बोर्ड व होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त हो गए।

तूफान के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई गांवों और कस्बों में रातभर बिजली गुल रही। रविवार सुबह से बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों और खंभों की मरम्मत में जुटी रहीं ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।

हालांकि तूफान ने नुकसान भी पहुंचाया, लेकिन भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा जर्जर भवनों से दूरी बनाए रखें |

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
दिवंगत हरियाणवी लोक कलाकार एवं रागनी गायक पेप्सी शर्मा (यशपाल शर्मा)।
दिवंगत हरियाणवी लोक कलाकार एवं रागनी गायक पेप्सी शर्मा (यशपाल शर्मा)।
हरियाणा | हरियाणवी लोक संगीत और रागनी जगत को बड़ा झटका लगा है। प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों के अनुसार अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने ...
Continue Reading

नूंह | तावडू रोड के नाले में मिला 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव : पहचान न होने से गहराया रहस्य

बबीता वर्मा
|
नूंह-तावडू रोड के नाले में मिला अज्ञात महिला का शव
नूंह-तावडू रोड के नाले में मिला अज्ञात महिला का शव
नूंह | शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूंह-तावडू रोड स्थित एक नाले में सोमवार तड़के करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना नूंह पुलिस घटनास्थल...
Continue Reading

फरीदाबाद | साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 23 आरोपी गिरफ्तार | 6.97 लाख बरामद | 65 लाख खाते फ्रीज

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 30 मई से 05 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्...
Continue Reading
Advertisement

Trending