ज़िला
हरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक
हरियाणा | हरियाणवी लोक संगीत और रागनी जगत को बड़ा झटका लगा है। प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों के अनुसार अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 38 वर्ष के थे।
पेप्सी शर्मा अपने पीछे पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोक संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर कलाकार, प्रशंसक और रागनी प्रेमी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पेप्सी शर्मा का वास्तविक नाम यशपाल शर्मा था। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पतला गांव के निवासी थे, लेकिन हरियाणवी लोक संस्कृति और रागनी से उनका विशेष लगाव था। इसी कारण उन्होंने अपने अधिकांश गीत और मंचीय प्रस्तुतियां हरियाणवी भाषा में दीं और कम समय में लाखों लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की।
हरियाणा में गोशालाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रागनी मुकाबलों में उनकी विशेष पहचान थी। अपनी दमदार आवाज, पारंपरिक रागनियों और मंच पर हास्यपूर्ण अंदाज के कारण वे दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए जाते थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजन शैली ने उन्हें अन्य कलाकारों से अलग पहचान दिलाई।
लोक कलाकारों का कहना है कि पेप्सी शर्मा का निधन हरियाणवी लोक कला और रागनी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके गीत और प्रस्तुतियां हमेशा लोक संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगी।
नूंह। आंधी-तूफान ने नूंह में मचाई तबाही : पेड़ उखड़े-खंभे टूटे | रातभर अंधेरे में डूबे कई गांव
नूंह | तावडू रोड के नाले में मिला 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव : पहचान न होने से गहराया रहस्य
फरीदाबाद | साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 23 आरोपी गिरफ्तार | 6.97 लाख बरामद | 65 लाख खाते फ्रीज
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची