अटेली | पैसेंजर ट्रेनों से एक्सप्रेस किराया वसूलने पर बसपा का विरोध : स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
स्टेशन मास्टर अटेली को ज्ञापन देते बसपा नेता अतरलाल व अन्य।
स्टेशन मास्टर अटेली को ज्ञापन देते बसपा नेता अतरलाल व अन्य।

अटेली। बहुजन समाज पार्टी ने स्टेशन मास्टर अटेली को ज्ञापन सौंपकर कोरोना लाॅक डाउन के समय जिन पैसेंजर गाड़ियों को एक्सप्रैस गाड़ियों में तब्दील कर उनका किराया एक्सप्रैस गाड़ी का वसूला जा रहा है। उनको पुनः पैसेंजर ट्रेन में तब्दील कर साधारण किराया वसूलने की मांग की है। बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में केन्द्रीय रेल मंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड और डी.एम.आर. जयपुर डिवीजन को प्रेषित ज्ञापन स्टेशन मास्टर अटेली को सौंपे गए।

ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए अतरलाल ने कहा कि उतर पश्चिम रेलवे जोन में संचालित सभी स्टेशन पर ठहराव करने वाली रेलगाड़ी क्रमांक 19617, 19618, 19619, 19620, 19621, 19622 कोरोना लाॅकडाउन से पहले पैसेंजर ट्रेन की श्रेणी में सम्मलित थी और इनमें किराया साधारण ट्रेन का लगता था परन्तु लाॅकडाउन में सभी ट्रेनों को एक्सप्रैस में तब्दील कर दिया गया।

और अब भी उनमें किराया एक्सप्रैस गाडी का वसूला जा रहा है। इससे आम जनता और रेल यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर वर्ष 2023 में समस्त गाड़ियों को पूर्व की भांति साधारण ट्रेन में तब्दील करने का निर्णय लिया गया था।

देश के सभी जोन ने रेलवे बोर्ड के आदेशों की अनुपालना करते हुए अपने जोन की सभी गाड़ियों को साधारण ट्रेन में तब्दील कर दिया। परन्तु उतर पश्चिम रेलवे जोन में संचालित रेल गाड़ी क्रमांक 19617, 19618, 19619, 19620, 19621, 19622 अभी तक एक्सप्रैस की श्रेणी में चल रही हैं और इनमें किराया भी एक्सप्रैस का वसूला जा रहा है। जिससे इलाके की जनता में भारी रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में सरकार तथा रेलवे प्रशासन से इन उक्त गाड़ियों को तत्काल साधारण ट्रेन में तब्दील कर साधारण ट्रेन का किराया लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में अटेली रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन का ठहराव करने और दिल्ली से जयपुर वाया अटेली, नारनौल, नीम का थाना एक नई ट्रेन चलाने की मांग भी की गई है।

इस अवसर पर तहसील प्रधान दानसिंह प्रजापत, ब्लॉक प्रधान शेर सिंह यादव, चेयरमैन भाग सिंह तंवर, राकेश यादव, कैलाश सेठ, पवन आदि अनेक बसपा कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | सरपंच कृष्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर योग जागरण यात्रा को किया रवाना : बच्चों-बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जितेंद्र सोलंकी
|
योग जागरण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि और योग साधक।
योग जागरण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि और योग साधक।
अटेली । हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज कटकई की योगशाला में "योग जागरण यात्रा" जिला उपायुक्त अंजली गुप्ता के मार्गदर्शन में निकाली गई ।जिसमें गांव की सरपंच कृष्णा देवी , सिलारपुर व बाछौद राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के डॉक्टर च...
Continue Reading

अटेली | आर्य समाज का वार्षिक उत्सव : विद्वानों ने अंधविश्वास और पाखंड पर किया प्रहार | सहदेव बेधड़क बोले-आर्य समाज दिखाता है सत्य का मार्ग

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में आयोजित आर्य समाज वार्षिक उत्सव में उपस्थित श्रद्धालु।
अटेली में आयोजित आर्य समाज वार्षिक उत्सव में उपस्थित श्रद्धालु।
अटेली | क्षेत्र में आयोजित आर्य समाज के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन विद्वान वक्ताओं ने पाखंड, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों पर करारा व्यंग्य करते हुए वैदिक विचारधारा अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भा...
Continue Reading

अटेली | निशुल्क नेत्र जांच शिविर : 222 मरीजों की हुई आंखों की जांच | 24 मरीज ऑपरेशन के लिए रेवाड़ी रेफर

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में आयोजित नेत्र जांच शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
अटेली में आयोजित नेत्र जांच शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
अटेली। सिद्ध सेवा धाम एवं गौरक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तिरंगा चौक स्थित पंचायत भवन बा छौ द में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 222 मरीजों की आंखों की जांच की गई। गंगा देवी नेत्र अस्पताल, रेवाड़ी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की...
Continue Reading
Advertisement

Trending